IPL 2019: कीरोन पोलार्ड के तूफान में उड़ा पंजाब, 31 गेंदों में ठोके 83 रन, मुंबई ने 10 ओवर में 133 रन जड़ रचा इतिहास

Kieron Pollard: कीरोन पोलार्ड ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 31 गेंदों में 10 छक्कों की मदद से 83 रन की तूफानी पारी खेलते हुए मुंबई के लिए हासिल किया 198 का लक्ष्य

By अभिषेक पाण्डेय | Published: April 11, 2019 10:35 AM2019-04-11T10:35:11+5:302019-04-11T10:35:55+5:30

IPL 2019: Kieron Pollard scores 83 off 31 to guide Mumbai Indians 3 wickets win over Kings XI Punjab | IPL 2019: कीरोन पोलार्ड के तूफान में उड़ा पंजाब, 31 गेंदों में ठोके 83 रन, मुंबई ने 10 ओवर में 133 रन जड़ रचा इतिहास

कीरोन पोलार्ड ने मुंबई के लिए खेली 31 गेंदों में 83 रन की जोरदार कप्तानी पारी

googleNewsNext
Highlightsकीरोन पोलार्ड ने 31 गेंदों में 10 छक्कों और 3 चौकों की मदद से खेली 83 रन की पारीपोलार्ड की बदौलत मुंबई ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हासिल किया 198 रन का लक्ष्यमुंबई ने पंजाब के खिलाफ आखिरी 10 ओवर में जड़े 133 रन, बनाया नया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा बुधवार को जब पंजाब के खिलाफ मैच में फिट न होने की वजह से नहीं खेले तो ये पिछले 10 सालों में पहली बार था, जब मुंबई इंडियंस की टीम को रोहित के बिना मैदान में उतरना पड़ा था। इस बार कप्तानी मिली कीरोन पोलार्ड को, और इस कैरेबियाई ऑलराउंडर ने मुंबई के इस भरोसे को गलत साबित नहीं होने दिया। 

पोलार्ड ने महज 31 गेंदों में 10 छक्कों से सजी 83 रन की तूफानी पारी की मदद से अपनी टीम को 198 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भी 3 विकेट से शानदार जीत दिला दी। पंजाब ने केएल राहुल (64 गेंदों में नाबाद 100) के शतक की बदौलत 20 ओवर में 197/4 का स्कोर बनाया था। 

पोलार्ड की बदौलत मुंबई ने हासिल किया आखिरी 10 ओवर का सबसे बड़ा लक्ष्य

जीत के लिए मिले 198 रन के जवाब में मुंबई का टॉप ऑर्डर फ्लाप रहा और सिद्धेश लाड (15), क्विंटन (24) डि कॉक और सूर्यकुमार यादव (21) सस्ते में आउट हो गए और 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर था महज 65/3 और उसे आखिरी 10 ओवरों में जीत के लिए 133 रन बनाने थे। 

पोलार्ड ने 31 गेंदों में 83 रन ठोकते हुए दिलाई मुंबई को जीत

लेकिन इस मैच में कप्तानी कर रहे कीरोन पोलार्ड के इरादे कुछ और ही थे, उन्होंने पंजाब के गेंदबाजी आक्रमण को तहत-नहस करते हुए महज 31 गेंदों में 10 छक्कों और 3 चौकों से सजी 83 रन की आतिशी पारी खेलते हुए मुंबई को इस मैच 3 विकेट से जादुई जीत दिला ली। ये आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम द्वारा आखिरी 10 ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाते लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड है।  

सफलतापूर्वक हासिल लक्ष्य में आखिरी 10 ओवर में बनाए गए सर्वाधिक रन

133 मुंबई v पंजाब, (मुंबई) 2019 *
126 पंजाब v आरसीबी (मोहाली) 2013
124 पंजाब v राजस्थान (शारजाह) 2014
124 सीएसके v आरसीबी (बेंगलुरु) 2018

अपनी इस जोरदार पारी की मदद के दौरान कीरोन पोलार्ड ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। एक नजर डालिए पोलोर्ड के कमाल के रिकॉर्ड्स पर।   

मुंबई के लिए कप्तान में डेब्यू करते हुए पोलार्ड ने रचा इतिहास

कीरोन पोलार्ड पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे थे और वह कप्तान के तौर पर डेब्यू आईपीएल मैच में मुंबई के लिए सबसे बड़ा स्कोर और कुल दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रिकॉर्ड दिल्ली के लिए कप्तानी डेब्यू करते हुए 93 रन की पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर के नाम है।

पोलार्ड के धमाके की बदौलत मुंबई ने आखिरी 10 ओवरों में हासिल किया 133 रन का लक्ष्य
पोलार्ड के धमाके की बदौलत मुंबई ने आखिरी 10 ओवरों में हासिल किया 133 रन का लक्ष्य

कप्तान के तौर पर डेब्यू मैच में सर्वाधिक स्कोर

93 - श्रेयस अय्यर, दिल्ली
83 - कीरोन पोलार्ड, मुंबई इंडियंस*
64 - एरॉन फिंच, पुणे
55 - मुरली विजय, किंग्स इलेवन पंजाब
54 - एडम गिलक्रिस्ट, चार्जर्स

मुंबई के लिए एक आईपीएल पारी में सर्वाधिक छक्के

पोलार्ड ने अपनी तूफानी पारी में 10 छक्के जड़े, वह आईपीएल में मुंबई के लिए एक पारी में दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रिकॉर्ड 2008 में चेन्नई के खिलाफ 11 छक्के लगाने वाले सनथ जयसूर्या के नाम है।

11 - सनथ जयसूर्या v CSK, मुंबई 2008
10 - कीरोन पोलार्ड v KXIP, मुंबई, 2019*
8 - कीरोन पालोर्ड v SRH, मुंबई, 2013

आईपीएल में पोलार्ड के लिए सबसे तेज फिफ्टी: (गेंदों में)

कीरोन पोलार्ड ने इस मैच में 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जो आईपीएल में उनकी पांचवीं सबसे तेज हाफ सेंचुरी है। पोलार्ड ने 2016 में केकेआर के खिलाफ 17 गेंदों में अपनी सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ी थी।

17 v KKR, वानखेड़े, 2016
20 v SRH, वानखेड़े, 2013
21 v CSK, वानखेड़े, 2015
22 v KXIP, वानखेड़े, 2018
22 v KXIP, वानखेड़े,  2019*

आईपीएल में मुंबई द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य:

ये आईपीएल में मुंबई द्वारा हासिल किया गया उसका दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले मुंबई ने 2017 में पंजाब को 199 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए हराया था।
 
199 v पंजाब (इंदौर) , 2017
198 v पंजाब, (वानखेड़े), 2019*
190 v राजस्थान, (वानखेड़े), 2014

Open in app