IPL 2019: क्रिस गेल छक्कों की इस खास 'ट्रिपल सेंचुरी' के करीब, सिर्फ दो कदम हैं दूर

Chris Gayle: स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल के पास मुंबई इंडियंस के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए एक नया कमाल करने का मौका होगा, जानिए कौन सा

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 30, 2019 01:12 PM2019-03-30T13:12:37+5:302019-03-30T13:14:59+5:30

IPL 2019: Chris Gayle needs two sixes to complete his 300 sixes in IPL | IPL 2019: क्रिस गेल छक्कों की इस खास 'ट्रिपल सेंचुरी' के करीब, सिर्फ दो कदम हैं दूर

क्रिस गेल ने अब तक आईपीएल में 298 छक्के जड़े हैं

googleNewsNext

क्रिस गेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले सीजन से ही इस टी20 लीग के सबसे विध्वसंक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। फैंस का लगातार 11 सीजन तक मनोरंजन के बाद भी अब सीजन-12 में भी गेल का शानदार प्रदर्शन जारी है। 

आईपीएल में क्रिस गेल के नाम सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच में गेल के पास इस लीग में अपने 300 छक्के पूरे करने का मौका होगा। गेल इस रिकॉर्ड से महज दो छक्के दूर हैं। गेल ये कारनामा करने वाले आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

आईपीएल में 300 छक्के के रिकॉर्ड से दो कदम दूर हैं गेल

गेल ने अब तक 114 मैचों में 41.34 के औसत और 6 शतक और 25 अर्धशतकों की मदद से 4093 रन बनाने के साथ ही 298 छक्के जड़े हैं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं आरसीबी के एबी डिविलियर्स, जिन्होंने 192 छक्के जड़े हैं।

गेल ने इस सीजन के पंजाब के पहल मैच में 47 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 79 रन पारी खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ अपनी टीम की 14 रन से जीत में अहम योगदान दिया था। हालांकि कोलकाता के खिलाफ दूसरे मैच में गेल 13 गेंदों में 20 रन ही बना सके थे और इस मैच में पंजाब की टीम 28 रन से हार गई थी। 

इस सीजन के अपने पहले दो मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम विवादों में घिरी रही। अब उसकी नजरें शुक्रवार को अपने घर में मुंबई के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में जीत दर्ज करने पर होगी।

Open in app