IPL 2019: राजस्थान की ओर से ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने अजिंक्य रहाणे

IPL 2019: रहाणे ने 63 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 105 रन बनाए। इसके साथी ही वह इस टीम की ओर से उच्चतम स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 23, 2019 2:09 PM

Open in App

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने नाबाद शतकीय पारी खेली। इसी के साथ रहाणे राजस्थान रॉयल्स की ओर से 3 हजार रन पूरी करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

रहाणे ने 63 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 105 रन बनाए। इसके साथी ही वह इस टीम की ओर से उच्चतम स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उनसे पहले ये रिकॉर्ड शेन वॉट्सन (104*) के नाम था, जिन्होंने केकेआर की ओर से ये कारनामा किया था। 

राजस्थान रॉयल्स की ओर से उच्चतम स्कोर:105* अजिंक्य रहाणे बनाम दिल्ली, जयपुर 2019104* शेन वॉट्सन बनाम केकेआर, मुंबई 2015103* अजिंक्य रहाणे बनाम आरसीबी, बैंगलोर 2012102* संजू सैमसन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद 2019

इस मुकाबले में दिल्ली ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली ने 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टॅग्स :आईपीएल 2019दिल्ली कैपिटल्सराजस्थान रॉयल्सश्रेयस अय्यरअजिंक्य रहाणे

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या