IPL 2018: पर्पल कैप पर हार्दिक पंड्या का कब्जा, रन बनाने के मामले में राडुडू सबसे आगे

ऑरेंज कैप पर अब भी चेन्नई सुपरकिंग्स के अंबाती रायुडू का कब्जा बना हुआ है। दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव यादव हैं।

By विनीत कुमार | Published: May 07, 2018 11:32 AM

Open in App

नई दिल्ली, 7 मई: मुंबई इंडियंस के रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स पर 13 रनों की जीत के साथ ही हार्दिक पंड्या ने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है। इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने की लिस्ट में वह सबसे आगे हो गए हैं। हार्दिक के नाम फिलहाल 9 मैचों में 14 हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के ही मयंक मार्केंडे 10 मैच में 13 विकेटों के साथ दूसरे और उमेश यादव 9 मैचों में 13 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हार्दिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 2 विकेट हासिल किए थे।

दूसरी ओर, ऑरेंज कैप पर अब भी चेन्नई सुपरकिंग्स के अंबाती रायुडू का कब्जा बना हुआ है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव और तीसरे नंबर पर दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत हैं। सूर्यकुमार ने पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ  59 रनों की पारी खेली थी। (और पढ़ें- अजिंक्य रहाणे होंगे अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान!)

आईपीएल-2108 में ऑरेंज कैप की रेस, टॉप-10 बल्लेबाज

1. अंबाती रायुडू (चेन्नई सुपरकिंग्स): 10 पारी-423 रन2. सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस): 10 पारी-399 रन3. ऋषभ पंत (दिल्ली डेयरडेविल्स): 10 पारी-393 रन4. लोकेश राहुल (किेंग्स इलेवन पंजाब): 9 पारी-376 रन5. एम एस धोनी (चेन्नई सुपरकिंग्स): 10 पारी-360 रन6. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर): 9 पारी-357 रन7. केन विलियम्सन (सनराइजर्स हैदराबाद): 9 पारी-354 रन8. श्रेयष अय्यर (दिल्ली डेयरडेविल्स): 10 पारी-351 रन9. शेन वॉटसन (चेन्नई सुपरकिंग्स): 10 पारी- 328 रन10. दिनेश कार्तिक (कोलकाता नाइट राइडर्स): 10 पारी-316 रन 

आईपीएल-2108 में पर्पल कैप की रेस, टॉप-10 गेंदबाज

1. हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस): 9 मैच-14 विकेट2. मयंक मार्कंडे (मुंबई इंडियंस): 10 मैच-13 विकेट3. उमेश यादव (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर): 9 मैच-13 विकेट4. ट्रेंट बोल्ट (दिल्ली डेयरडेविल्स): 10 मैच-13 विकेट5. मुजीब उर रहमान (किंग्स इलेवन पंजाब): 9 मैच-12 विकेट6. राशिद खान (सनराइजर्स हैदराबाद): 9 मैच-12 विकेट7. सिद्धार्थ कौल (सनराइजर्स हैदराबाद): 9 मैच-12 विकेट8. सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स): 10 मैच-12 विकेट9. एंड्रियू टाइ (किंग्स 11 पंजाब): 9 मैच- 12 विकेट10. जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस): 10 मैच-11 विकेट

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)हार्दिक पांड्यामुंबई इंडियंसअंबाती रायुडूचेन्नई सुपर किंग्समयंक मार्कंडेएमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या