IPL 2018, MI vs RR: बटलर ने खेली एक और धमाकेदार पारी, राजस्थान ने मुंबई को 7 विकेट से हराया

IPL 2018, MI vs RR Live: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2018 के 47वें मैच का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Published: May 13, 2018 07:18 PM2018-05-13T19:18:13+5:302018-05-13T23:47:11+5:30

IPL 2018, MI vs RR Live: Mumbai Indians vs Rajasthan Royals 47th Match Live Score and LIVE Update | IPL 2018, MI vs RR: बटलर ने खेली एक और धमाकेदार पारी, राजस्थान ने मुंबई को 7 विकेट से हराया

IPL 2018, MI vs RR Live:

googleNewsNext

मुंबई, 13 मई। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 47वें मुकाबले में जोस बटलर की शानदार पारी के दम पर मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच में जीत के साथ राजस्थान रॉयल के खाते में में 12 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं और टीम प्वाइंट्ल टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

मुंबई टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईविन लुईस, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, बेन कटिंग, क्रुणाल पंड्या, जेपी डुमिनी, मिशेल मैकलीनगन, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), डर्सी शॉर्ट, जोस बटलर, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट और धवल कुलकर्णी।

IPL 2018, MI vs RR लाइव अपडेट -

- 169 रनों के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट गंवाकर 18 ओवर में हासिल कर लिया। राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने 53 गेंदों में 94 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 37 और संजू सैमसन ने 26 रनों की पारी खेली।


- 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 83 रन। क्रीज पर जोस बटलर (43) और अजिंक्य रहाणे (28) मौजूद।

- 3 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 66 रन। क्रीज पर जोस बटलर और अजिंक्य रहाणे मौजूद।

- 5 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 44 रन। क्रीज पर जोस बटलर और अजिंक्य रहाणे मौजूद।

- 3 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 23 रन। क्रीज पर जोस बटलर और अजिंक्य रहाणे मौजूद।

- पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने डर्सी शॉर्ट को आउट कर राजस्थान को दिया पहला झटका। डर्सी 5 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर और डर्सी शॉर्ट ने शुरू की पारी, मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने की गेंदबाजी की शुरुआत।


- 20 ओवर में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में बनाए 168 रन। हार्दिक पंड्या ने 21 गेंदों में 36 रन बनाकर हुए आउट।

- 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 136 रन, क्रीज पर हार्दिक पंड्या और बेन कटिंग मौजूद।

- 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जयदेव उनादकट ने क्रुणाल पंड्या को आउट कर मुंबई को दिया पांचवां झटका। पंड्या ने 7 गेंदों में  3 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने ईशान किशन को आउट कर मुंबई को दिया चौथा झटका। ईशान किशन 11 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन, क्रीज पर ईशान किशन (12) और हार्दिक पंड्या (4) मौजूद।

- 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर धवल कुलकर्णी ने ईविन लुईस को आउट कर मुंबई को दिया तीसरा झटका। ईविन लुईस 42 गेंदों में 60 रन बनाकर पनेलियन लौटे।

- 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 89 रन, क्रीज पर ईविन लुईस (45) और ईशान किशन (2) मौजूद।

- 11वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा को किया आउट। सूर्यकुमार यादव 31 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए।

- 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 5186 रन, क्रीज पर सूर्यकुमार यादव (38) और ईविन लुईस (45) मौजूद।

- छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 51 रन, क्रीज पर सूर्यकुमार यादव (25) और ईविन लुईस (23) मौजूद।

- पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 40 रन, क्रीज पर सूर्यकुमार यादव (23) और ईविन लुईस (14) मौजूद।

- दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 6 रन, क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और ईविन लुईस मौजूद।

- मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव और ईविन लुईस ने शुरू की पारी, राजस्थान रॉयल्स की ओर से कृष्णप्पा गौतम ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

- राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे के टॉस जीतकर किया गेंदबाजी करने का फैसला। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी।


- मुंबई-राजस्थान के बीच मैच शाम 8 बजे से खेला जाएगा, 7.30 बजे होगा टॉस।

- मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2018 का 47वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

मुंबई टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईविन लुईस, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, बेन कटिंग, क्रुणाल पंड्या, जेपी डुमिनी, मिशेल मैकलीनगन, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), डर्सी शॉर्ट, जोस बटलर, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट और धवल कुलकर्णी।

Open in app