IPL, MI Vs RCB: रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी से जीत की पटरी पर लौटी मुंबई की टीम, बैंगलोर को हराया

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेले जाने वाले आईपीएल के 14वें मुकाबले का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Published: April 17, 2018 7:23 PM

Open in App

मुंबई, 17 अप्रैल। लगातार तीन मैचों में हार के बाद मुंबई इंडियंस का सामना आईपीएल 2018 के 14वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है। वैसे बैंगलोर की टीम के लिए भी यह सीजन कुछ खान नहीं रहा है और उसे तीम मैचों में सिर्फ एक में जीत मिली है। मुंबई को जहां चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स हार मिली है। वहीं, बैंगलोर को कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा है, जबकि उसने किंग्स इलेवन पंजाब को मात दी है।

IPL 2018, MI Vs RCB लाइव अपडेट :

- 20 ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना पाई। विराट कोहली ने 62 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से खेली 92 रनों की नाबाद पारी।

- 19 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 155 रन।

- 14 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 137 रन।

- 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने क्रिस वोक्स को आउट कर बैंगलोर को दिया सातवां और ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश यादव को आउट कर दिया आठवां झटका।

- 14 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 104 रन।

- 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक मार्कंडे ने सरफराज खान को आउट कर बैंगलोर को दिया छठा झटका।

- 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने वाशिंगटन सुंदर को किया आउट।

- मुंबई के खिलाफ कोहली ने 49 रन बनाने के साथ ही कोहली टी-20 इतिहास में एक टीम के लिए 5000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

- 11 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 84 रन। क्रीज पर विराट कोहली (37) और वाशिंगटन सुंदर (5) मौजूद।

- 10 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 76 रन।

- 10वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने कोरी एंडरसन को आउट कर बैंगलोर को दिया चौथा झटका। कोरी खाता भी नहीं खोल पाए।

- 10वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने मनदीप सिंह को आउट कर बैंगलोर को दिया तीसरा झटका। वाइड गेंद पर ईशान किशन ने मनदीप को स्टंप कर दिया झटका।

- 9 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 70 रन। क्रीज पर विराट कोहली (33) और मनदीप सिंह (13) मौजूद।

- मुंबई के खिलाफ कोहली ने 32 रन बनाने के साथ ही कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने सुरेश रैना (4558) को पीछे छोड़ा। इस मैच से पहले कोहली के खाते में 4527 दर्ज थे।

- सात ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 59 रन। क्रीज पर विराट कोहली (29) और मनदीप सिंह (7) मौजूद।

- पांच ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 44 रन। क्रीज पर विराट कोहली (21) और मनदीप सिंह (1) मौजूद।

- पांचवे ओवर की चौथी गेंद पर मिशेल मैकलीनगन ने एबी डिविलियर्स को आउट कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दिया दूसरा झटका। डिविलियर्स 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- पांचवे ओवर की पहली गेंद पर मिशेल मैकलीनगन ने क्विंटन डिकॉक को बोल्ड कर बैंगलोर को दिया पहला झटका। क्विंटन डिकॉक 12 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए।

- चार ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 40 रन। क्रीज पर विराट कोहली और क्विंटन डिकॉक मौजूद।

- तीन ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 27 रन। क्रीज पर विराट कोहली और क्विंटन डिकॉक मौजूद।

- दो ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 2 रन। क्रीज पर विराट कोहली और क्विंटन डिकॉक मौजूद।

- एक ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 7 रन। क्रीज पर विराट कोहली और क्विंटन डिकॉक मौजूद।

- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से विराट कोहली और क्विंटन डिकॉक ने शुरू की पारी, जसप्रीत बुमराह ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

- 20 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने बनाया 213 रन। रोहित शर्मा ने खेली 94 रनों की पारी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य।

- 20वें ओवर की पांचवीं गेद पर कोरी एंडरसन ने रोहित शर्मा को किया आउट। रोहित 94 रन बनाकर हुए आउट।

- 19 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 192 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (80) और हार्दिक पंड्या (13) मौजूद।

- 19वें ओवर की पहली गेंद पर क्रिस वोक्स ने कीरन पोलार्ड को आउट कर मुंबई को दिया छठा झटका।

- 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 143 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (51) और क्रुणाल पंड्या (15) मौजूद।

- 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 128 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा और क्रुणाल पंड्या मौजूद।

- 13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 118 रन।

- 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 114 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा और क्रुणाल पंड्या मौजूद।

- 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोरी एंडरसन ने ईविन लुईस को आउट कर मुंबई इंडियंस को दिया तीसरा झटका। ईविन लुईस 42 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए।

- 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट के नुकसान के बाद 95 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (32) और ईविन लुईस (52) मौजूद।

- 9 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट के नुकसान के बाद 85 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा और ईविन लुईस मौजूद।

- सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट के नुकसान के बाद 63 रन।

- पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट के नुकसान के बाद 56 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा और ईविन लुईस मौजूद।

- शुरुआती झटके के बाद मुंबई की ओर से ईविन लुईस और रोहित शर्मा ने संभाली पारी। दोनों बल्लेबाजों ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शुरू की चौकों-छक्कों की बारिश।

- तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट के नुकसान के बाद 40 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा और ईविन लुईस मौजूद।

- दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट के नुकसान के बाद 15 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा और ईविन लुईस मौजूद।

- एक ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट के नुकसान के बाद 3 रन।

- उमेश यादव ने पहली गेंद पर सुर्यकुमार यादव और दूसरी गेंद पर ईशान किशन को किया आउट।

- मुंबई इंडियंस की ओर से सुर्यकुमार यादव और ईविन लुईस बल्लेबाजी करने के लिए आए। बैंगलोर की ओर से उमेश यादव ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला। मुंबई इंडियंस की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी।

- दोनों टीमें ने आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ 21 मैच खेले हैं। इसमें मुंबई ने 13 मैच जीते हैं जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को केवल 8 मैचों में जीत मिली है। दिलचस्प ये भी है कि 2016 और 2017 में मुंबई इंडियंस ने दोनों टीमों के बीच हुए सभी 4 मैचों में जीत हासिल की है।

- मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2018 का 14वां मैंच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईविन लुईस, ईशान किशन, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, मिशेल मैकलीनगन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह और मुस्तफिजुर रहमान

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, एबी डिविलियर्स, मनदीप सिंह, कोरी एंडरसन, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और युजवेंद्र चहल।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोररोहित शर्माविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या