IPL, DD Vs SRH: धवन-विलियम्सन ने बिगाड़ा दिल्ली का खेल, सनराइजर्स हैदराबाद की 9 विकेट से जीत

दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2018 के 42वें मुकाबले का लाइव अपडेट...

By विनीत कुमार | Published: May 10, 2018 06:49 PM2018-05-10T18:49:16+5:302018-05-10T23:34:39+5:30

ipl 2018 delhi dd vs hyderabad srh live scorecard and update 42nd match feroz shah kotla | IPL, DD Vs SRH: धवन-विलियम्सन ने बिगाड़ा दिल्ली का खेल, सनराइजर्स हैदराबाद की 9 विकेट से जीत

DD Vs SRH Live scorecard

googleNewsNext

नई दिल्ली, 10 मई:इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2018 के 42वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 9 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए जीत के लिए सनराइजर्स के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे केन विलियम्सन की टीम ने केवल 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। सनराइजर्स की ओर से शिखर धवन ने 50 गेंदों पर नाबाद 92 रन और विलियम्सन ने 53 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। धवन ने अपनी पारी में 4 छक्के और 9 चौके लगाए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। दिल्ली के सबसे बेहतरीन पारी ऋषभ पंत ने खेली। उन्होंने 63 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 15 चौके लगाए। यह मैच फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। दिल्ली के 10 मैचों से 6 अंक हैं और वह प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है।  दूसरी ओर सनराइजर्स के 10 मैचों से 16 अंक हैं और आज की जीत उसका प्लेऑफ में स्थान पक्का कर देगी। दिल्ली को अब बाकी चारों मैच फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेलने हैं और अय्यर एंड कंपनी सभी में जीत दर्ज करके किसी चमत्कार की उम्मीद करेगी।

DD Vs SRH Live Scorecard अपडेट

- 18.5 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद ने एक विकेट खोकर 188 रन बनाने के साथ ही मैच 9 विकेट से जीत लिया। धवन नाबाद 92 रन और विलियम्सन ने नाबाद 80 रन बनाए। इस जीत के साथ सनराइजर्स का प्लेऑफ में जगह पक्का।


- 18 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर- 180/1

- 17 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर- 170/1. केन विलियम्सन 72 रन और शिखर धवन 82 रनों पर खेल रहे हैं। अब सनराइजर्स को 18 गेंदों पर 18 रनों की जरूरत। धवन ने अपनी पारी में 4 छक्के और 8 चौके लगाए हैं। वहीं, विलियम्सन ने 2 छक्के और 6 चौके लगाए हैं।

- 15 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर- 152/1. केन विलियम्सन 42 गेंदों पर 61 रन और शिखर धवन 38 गेंदों पर 75 रन बनाकर खेल रहे हैं।

-11 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर- 105/1. शिखऱ धवन 49 रन और केन विलियम्सन 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

-  10.1 ओवर: अमित मिश्रा की गेंद पर केन विलियम्सन के एक रन से सनराइजर्स के 100 रन पूरे। 

- 9 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर- 80/1. केन विलियम्सन 21 गेंदों पर 22 रन और शिखऱ धवन 23 गेंदों पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 6 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर- 51/1. केन विलियम्सन 14 गेंदों पर 14 रन और शिखर धवन 12 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

-1.5 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका। एलेक्स हेल्स (14) हर्षल पटेल की गेंद पर LBW आउट। अब बैटिंग के लिए केन विलियम्सन आए हैं। दो ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर- 16/1

- सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग शुरू, एलेक्स हेल्स और शिखर धवन क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट ने डाला पहला ओवर। एक ओवर के बाद सनराइजर्स- 6/0

- 20 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 187/5. पंत 63 गेंदों पर 128 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंत ने अपनी पारी में 7 छक्के और 15 चौके लगाए। आखिरी ओवर से 26 रन आए। यह ओवर भुवनेश्वर ने डाला था।


- 19.1 ओवर: भुवनेश्वर कुमार की गेंद ग्लेन मैक्सवेल (9) आउट। अब बैटिंग के लिए विजय शंकर आए हैं। पंत 110 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 161/4. पंत 102 रन और मैक्सवेल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

-  18.2 ओवर: सिद्धार्थ कौल की गेंद पर चौके से पंत के 100 रन पूरे। पंत ने यह शतक 56 गेंदों पर लगाया। इसी के साथ पंत आईपीएल में दूसरे सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।


- 18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 151/4. ऋषभ पंत 54 गेंदों पर 97 रन और ग्लेन मैक्सवेल 4 रन बनाकर क्रीज पर। पंत 4 छक्के और 12 चौके लगाए चुके हैं। भुवनेश्वर की ओर से डाले गए 18वें ओवर से 18 रन आए।

- 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 111/4. पंत 40 गेंदों पर 61 रन और मैक्सवेल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। शाकिब के इस ओवर से 13 रन आए।

-14.1 ओवर: शाकिब की गेंद पर छक्के से पंत के 50 रन पूरे। पंत ने यह फिफ्टी 36 गेंदों पर लगाई


- 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 98/4

- 13.6 ओवर: दिल्ली को चौथा झटका, हर्षल पटेल (24) रन आउट। अब बैटिंग के लिए ग्लेन मैक्सवेल आए हैं।

- 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 94/3. ऋषभ पंत 32 गेंदों पर 48 रन और हर्षल पटेल 14 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 32 गेंदों पर 51 रनों की साझेदारी हो चुकी है। पंत ने अपनी पारी में अभी तक 8 चौके लगाए हैं।

-  8 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 44/3. पंत 20 रन बनाकर जमे हुए हैं।

- 7.4 ओवर: दिल्ली को तीसरा झटका। श्रेयष अय्यर (3) रन आउट। अब हर्षल पटेल बैटिंग के लिए आए हैं।


- 6 ओवर के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स का स्कोर- 38/2. ऋषभ पंत 7 गेंदों पर 16 रन और श्रेयष अय्यर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 21/2. 

- 3.6 ओवर: दिल्ली को लगातार दूसरा झटका। शाकिब की गेंद पर जेसन रॉय (11) आउट। अब ऋषभ पंत क्रीज पर



- 3.5 ओवर: दिल्ली को पहला झटका। पृथ्वी शॉ शाकिब अल हसन की गेंद पर 9 रन बनाकर शिखर धवन के हाथों कैच आउट। अब बैटिंग के लिए श्रेयष अय्यर आए हैं।

- दिल्ली डेयरडेविल्स की बैटिंग शुरू, पृथ्वी शॉ और जेसन रॉय क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार ने डाला पहला ओवर। एक ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 3/0

- दिल्ली डेयरडेविल्स ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला।


- शाम 7.30 बजे होगा टॉस। दोनों टीमें स्टेडियम पहुंची।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, लियाम प्लंकेट, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, शाहबाज नदीम, ट्रेंट बोल्ट

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियम्सन (कप्तान), शिखर धवन, एलेक्स हेल्स, मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, श्रीवत्स गोस्वामी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा।

Open in app