न्यूजीलैंड दौरे से पहले बुरी खबर, मुंबई की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं करेंगे चोटिल पृथ्वी शॉ

By भाषा | Published: January 4, 2020 04:10 PM2020-01-04T16:10:56+5:302020-01-04T16:10:56+5:30

Injured Prithvi Shaw Not to Bat in Mumbai's Second Innings | न्यूजीलैंड दौरे से पहले बुरी खबर, मुंबई की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं करेंगे चोटिल पृथ्वी शॉ

न्यूजीलैंड दौरे से पहले बुरी खबर, मुंबई की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं करेंगे चोटिल पृथ्वी शॉ

googleNewsNext

न्यूजीलैंड जाने वाली टीम के सदस्य पृथ्वी शॉ कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के शुरुआती दिन कंधे में चोट लगाने के बाद मुंबई की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरेंगे। आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिये साव को भारत ए की दोनों टीमों में चुना गया है। वह शनिवार को दूसरे दिन के खेल के दौरान क्षेत्ररक्षण के लिये भी मौजूद नहीं थे। टीम 10 जनवरी को न्यूजीलैंड के लिये रवाना होगी।

मीडिया मैनेजर ने कहा, ‘‘उसे थोड़ा दर्द है इसलिये वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं करेगा।’’ दिन का खेल समाप्त होने के बाद साव की चोट की स्थिति पर आधिकारिक अपडेट मिलने की उम्मीद है।

Open in app