IPL Winners List: मुंबई ने जीता 5वां खिताब, जानिए अब तक 13 सीजन में किनके हाथ लगी ट्रॉफी

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 10, 2020 11:03 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता खिताब।मुंबई ने रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया।

आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात देकर रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 18.4 ओवरों 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। 

6 में से सिर्फ 1 बार ही मुंबई को फाइनल में मिली हार

मुंबई को इतिहास में अब तक सिर्फ एक बार ही खिताबी मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद उसने सबसे पहली बार साल 2013 में टाइटल अपने नाम किया था। यहां से इस टीम का सुनहरा सफर शुरू हुआ और उसने साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी इस ट्रॉफी को अपने नाम किया।

आईपीएल में अब तक विजेता और उपविजेता (2008-2014)

सालचैंपियनरनर अप 
2008राजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्स 
2009डेक्कन चार्जर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 
2010चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंस 
2011चेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 
2012कोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्स 
2013मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स 
2014कोलकाता नाइट राइडर्सकिंग्स इलेवन पंजाब 
2015मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स 
2016सनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 
2017मुंबई इंडियंसराइजिंग पुणे सुपरजायंट्स 
2018चेन्नई सुपर किंग्ससनराजर्स हैदराबाद 
2019मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स 
2020मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्स 

पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस को बताया विश्व की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग में पांचवीं बार खिताब जीतने का श्रेय टीम प्रयास को दिया और कहा कि एक महीने पहले आकर यूएई की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने का भी टीम को फायदा मिला।

ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने मुंबई को विश्व की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम बताया। पोलार्ड ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा अहसास है कि मैं पिछले 11 वर्षों से इस टीम से जुड़ा हूं और यह पांचवीं ट्रॉफी है। मुंबई के पास जितनी ट्रॉफी हैं, जैसा कौशल है, आप यह कह सकते हो कि मुंबई सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम है।’’

टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने कहा, "बहुत कुछ श्रेय हमारी तैयारियों को जाता है। हम एक महीने पहले यहां आ गये थे और हर कोई अपनी भूमिका जानता था। हर कोई खेलने के लिये अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में था।’’

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)दिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या