ये रही 5 बड़ी वजह, जिससे मुंबई इंडियंस 5वीं बार बनी IPL चैंपियन

मुंबई इंडियंस ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीता...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 11, 2020 7:39 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता खिताब।मुंबई ने रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया।रोहित शर्मा की कप्तानी में मुबंई ने जीते सभी खिताब।

आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात देकर रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 18.4 ओवरों 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इन 5 कारणों से मुंबई इंडियंस बनी 5वीं बार आईपीएल चैंपियन

1) मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी क्रम काफी संतुलित था और पूरे सत्र में इस संतुलन बनाए रखने में टीम सफल रही है। उसने फाइनल से पहले दिल्ली को तीन बार मात दी थी, जिससे खिताबी मैच में इस टीम का मनोबल काफी ऊपर था।

2) मुंबई के सलामी बल्लेबाज पूरे सीजन क्विंटन डि कॉक रन बनाते रहे। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने भी जरूरत के समय पर टीम के लिए रन जुटाए। गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस का कोई सानी नहीं रहा। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने सीम और स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान किया। दोनों ने बेहद इकोनॉमी रेट से गेंदें की।

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। उसने 5 बार खिताब अपने नाम किया है।

3) फाइनल में रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। रोहित का बल्ला भले ही पूरी लीग में खामोश रहा और उनकी फिटनेस को लेकर भी विवाद चलता रहा, लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्होंने लय हासिल कर ली। कप्तानी दांव-पेंचों में भी रोहित सफल रहे। तेज और स्पिन आक्रमण का उन्होंने उचित इस्तेमाल किया। कठिन से कठिन मौके पर भी वह काफी शांत नजर आए।

मुंबई इंडियंस ने साल 2013 में पहला आईपीएल खिताब जीता था।

4) फाइनल में अचानक जसप्रीत बुमराह के स्थान पर रोहित ने जयंत यादव को गेंद सौंपी और शिखर धवन का बड़ा विकेट निकाला। इस सीजन धवन जबर्दस्त फॉर्म में थे। अगर वह टिकते, तो दिल्ली विशाल स्कोर खड़ा कर सकती थी।

5) पंड्या बंधुओं और किरोन पोलार्ड ने बड़े शॉट् जमाकर रन जुटाए। कृणाल पंड्या ने हरफनमौला प्रदर्शन किया। साथ ही अपनी फिरकी में विपक्षी टीम को उलझाने में भी सफल रहे।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सरोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या