Ind vs WI: रोहित शर्मा ने तूफानी गति से जड़े वनडे में 200 छक्के, अफरीदी, डिविलियर्स, धोनी सब पीछे छूटे

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें वनडे में 65 रन की नाबाद पारी में 4 छक्के जड़ते हुए वनडे में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए

By अभिषेक पाण्डेय | Published: November 1, 2018 05:12 PM2018-11-01T17:12:52+5:302018-11-01T17:21:12+5:30

India vs West Indies: Rohit Sharma completes 200 ODI sixes in Least innings in world | Ind vs WI: रोहित शर्मा ने तूफानी गति से जड़े वनडे में 200 छक्के, अफरीदी, डिविलियर्स, धोनी सब पीछे छूटे

रोहित शर्मा ने वनडे में सबसे कम पारियों में पूरे किए 200 छक्के

googleNewsNext

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में पांचवें वनडे तूफानी अर्धशतक लगाते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। रोहित शर्मा ने 105 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए 45 गेंदों में ही अर्धशतक ठोका और इस दौरान वनडे क्रिकेट में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए। 

दुनिया में सबसे कम पारियों में 200 वनडे छक्के लगाने की उपलब्धि

रोहित पिछले वनडे के दौरान सचिन तेंदुलकर (195) को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बने थे और अब पांचवें वनडे के दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 200 छक्के पूरे किए और ये कारनामा करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए।

रोहित शर्मा दुनिया में सबसे कम पारियों में ये उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने अपनी 187वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की और उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 200 वनडे छक्के के लिए 195 पारियां खेली थीं। 

हालांकि सबसे कम गेंदों में 200 वनडे छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब भी शाहिद अफरीदी के ही नाम है, जिन्होंने 4203 गेंदों में ही 200 वनडे छक्के जड़ दिए थे। रोहित शर्मा को इस मुकाम तक पहुंचने केलिए 8378 गेंदें खेलनी पड़ी।

रोहित ने इस मैच में 56 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 65 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी इस पारी के दौरान एक ही देश में (भारत) में  100 छक्के लगाने वाले धोनी के बाद दूसरे भारतीय और दुनिया के पांचवें क्रिकेटर बने। 

 200 वनडे छक्के लगाने में लगी पारियां

187 रोहित शर्मा

195 शाहिद अफरीदी

214 एबी डिविलियर्स

228 ब्रैंडन मैकलम

241 क्रिस गेल

248 एमएस धोनी

343 सनथ जयसूर्या

अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने 2018 में वनडे क्रिकेट में अपनी 19वीं पारी में 1000 रन पूरे किए और इस साल ये उपलब्धि हासिल करने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे और दुनिया के कुल तीसरे बल्लेबाज बन गए। रोहित ने 2013, 2017 और अब 2018 समेत कुल तीन बार ये उपलब्धि हासिल की है। 

Open in app