Ind vs WI, 1st Test: पहले दिन का खेल खत्म, पृथ्वी शॉ के शतक से भारत का स्कोर 4 विकेट पर 364 रन

Ind vs WI, 1st Test LIVE: भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का लाइव अपडेट....

By सुमित राय | Published: October 4, 2018 08:35 AM2018-10-04T08:35:16+5:302018-10-04T17:17:37+5:30

India vs West Indies, 1st Test match live score and update from Rajkot | Ind vs WI, 1st Test: पहले दिन का खेल खत्म, पृथ्वी शॉ के शतक से भारत का स्कोर 4 विकेट पर 364 रन

भारत vs वेस्टइंडीज लाइव अपडेट

googleNewsNext

राजकोट, 04 अक्टूबर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा। पृथ्वी शॉ (134) की शानदार शतकीय शतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 364 रन बना लिए थे। भारत की ओर से पहला विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा, जो खाता भी नहीं खोल पाए। भारत का दूसरा विकेट चेतेश्वर पुजारा के रूप में गिरा, जो 86 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं अजिंक्य रहाणे ने 41 रनों की पारी खेली।

इससे पहले दिन की शुरुआत में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत की ओर से पृथ्वी शॉ इस मैच में डेब्यू कर किया, वहीं वेस्टइंडीज के लिए सुनील अम्बीरस और शेरमन लुइस टेस्ट पदार्पण किया। वेस्टइंडीज के नियमित कप्तान जेसन होल्डर टखने में चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह क्रैग ब्रैथवेट टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 

Ind vs WI, 1st Test LIVE: लाइव अपडेट -

- 89 ओवर के बाद अंपायरों ने किया खेल खत्म करने का फैसला। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने चार विकेट गंवाकर 364 रन बना लिए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली 72 और ऋषभ पंत 17 रन बनाकर खेल रहे थे।


- 84 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 337 रन। क्रीज पर विराट कोहली (66) और ऋषभ पंत (0) मौजूद।

- 84वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोस्ट चेज ने अजिंक्य रहाणे को आउट कर भारतीय टीम को दिया चौथा झटका। रोस्ट चेज 92 गेंदों में 4 चौके की मदद से 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 78 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 318 रन। क्रीज पर विराट कोहली (55) और अजिंक्य रहाणे (33) मौजूद।

- 70 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 288 रन। क्रीज पर विराट कोहली (37) और अजिंक्य रहाणे (21) मौजूद।

- 60 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 261 रन। क्रीज पर विराट कोहली (25) और अजिंक्य रहाणे (8) मौजूद।

- 51 ओवर के बाद अंपायरों ने किया टी-ब्रेक का फैसला। टी-ब्रेक के समय भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 232 रन। क्रीज पर विराट कोहली (4) और अजिंक्य रहाणे (0) मौजूद।

- 51वें ओवर की दूसरी गेंद पर देवेंद्र बिशू ने पृथ्वी शॉ को आउट कर भारतीय टीम को दिया तीसरा झटका। पृथ्वी शॉ 154 गेंदों में 19 चौके की मदद से 134 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 43 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 209 रन। क्रीज पर पृथ्वी शॉ (116) और विराट कोहली (0) मौजूद।

- 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर शेरमन लुइस ने चेतेश्वर पुजारा को आउट कर भारत को दिया दूसरा झटका। पुजारा 130 गेंदों में 14 चौके की मदद से 86 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहला मैच खेल रहे शेरमन लुइस ने लिया टेस्ट करियर का पहला विकेट।


- 39 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 196 रन। क्रीज पर पृथ्वी शॉ (104) और चेतेश्वर पुजारा (85) मौजूद।

- 33 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 176 रन। क्रीज पर पृथ्वी शॉ (102) और चेतेश्वर पुजारा (68) मौजूद।

- 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ ने पूरा किया करियर का पहला शतक। 18 साल 329 दिन के पृथ्वी डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बने।


- 31 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 171 रन। क्रीज पर पृथ्वी शॉ (98) और चेतेश्वर पुजारा (67) मौजूद।

- लंच के बाद मैच दोबारा शुरू।


- 25 ओवर का खेल होने के बाद अंपायरों ने किया लंच ब्रेक का फैसला। लंच तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए थे। लंच के लिए खेल रोके जाने पर पृथ्वी शॉ 75 और चेतेश्वर पुजार 56 रन बनाकर खेल रहे थे।


- 24 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 125 रन। क्रीज पर पृथ्वी शॉ (70) और चेतेश्वर पुजारा (53) मौजूद।


- 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर चेतेश्वर पुजारा ने पूरा किया अर्धशतक। पुजारा ने 67 गेंदों में पूरा किया करियर का 19वां अर्धशतक।

- 22 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 112 रन। क्रीज पर पृथ्वी शॉ (62) और चेतेश्वर पुजारा (48) मौजूद।

- 18 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 89 रन। क्रीज पर पृथ्वी शॉ (50) और चेतेश्वर पुजारा (38) मौजूद।


- 18वें ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर पृथ्वी शॉ ने पूरा किया डेब्यू मैच में अर्धशतक। पहला अर्धशतक बनाने के लिए पृथ्वी ने खेली 56 गेंदें।


- 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 56 रन। क्रीज पर पृथ्वी शॉ (33) और चेतेश्वर पुजारा (22) मौजूद।

- छह ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 25 रन। क्रीज पर पृथ्वी शॉ (23) और चेतेश्वर पुजारा (1) मौजूद।


- एक ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 3 रन। क्रीज पर पृथ्वी शॉ (3) और चेतेश्वर पुजारा (0) मौजूद।

- पहले ओवर की आखिरी गेंद पर शेनन गैब्रियल ने केएल राहुल को आउट कर भारतीय टीम को दिया पहला झटका। केएल राहुल खाता भी नहीं खोल पाए। शेनन गैब्रियल के एलबीडब्ल्यू की अपील पर अंपायर ने आउट दिया। इसके बाद केएल राहुल ने रिव्यू लिया, लेकिन रिप्ले में भी गेंद विकेट पर भी लग रही थी।

- भारत की और से पृथ्वी शॉ और केएल राहुल ने शुरू की पारी। वेस्टइंडीज की ओर से शेनन गैब्रियल ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

- वेस्टइंडीज के लिए सुनील अम्बीरस और शेरमन लुइस टेस्ट पदार्पण कर रहे है। वहीं वेस्टइंडीज के नियमित कप्तान जेसन होल्डर टखने में चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह क्रैग ब्रैथवेट टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 

- भारतीय टीम ने पहले ही 12 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी थी, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शार्दुल ठाकुर को जगह नहीं मिली। भारत के लिए पृथ्वी शॉ डेब्यू कर रहे हैं, वो भारत की तरफ से टेस्ट कैप पहनने वाले 293वें खिलाड़ी हैं। शॉ 14 प्रथम श्रेणी मैच खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम में आ रहे हैं। शॉ की कप्तानी में ही भारत ने इसी साल अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था। शॉ ने पिछले साल इसी मैदान पर रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था और शतक बनाया था।


- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला। वेस्टइंडीज की टीम पहले करेगी गेंदबाजी।


- वेस्टइंडीज को पिछले 24 वर्षों में भारतीय मैदानों पर पहली जीत की दरकार है।  वेस्टइंडीज ने भारत में अपना आखिरी टेस्ट मैच 14 दिसंबर 1994 को मोहाली में जीता था।

- भारतीय टीम ने इस मैच के लिए तीन स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को शामिल किया है जबकि तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी और उमेश यादव को शामिल किया गया है जबकि शार्दुल ठाकुर को 12वां खिलाड़ी बनाया गया है।

- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत ने अपनी 12 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है। इस टीम में पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है, जो राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट डेब्यू करेंगे।

- भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच के लिए टॉस सुबल 9 बजे होगा।

- अगले महीने से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला वेस्टइंडीज से हो रहा है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

भारत : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।

वेस्टइंडीज : क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), केरन पावेल, शाई होप, शिमरोन हेटमायेर, शॉन डॉवरिच (विकेटकीपर), कीमो पॉल, देवेंद्र बिशू, शेरमन लुइस, शेनन गैब्रियल, रोस्ट चेज और सुनील अम्ब्रोस।

Open in app