INDvSA: धोनी ने मनीष पाण्डेय को नहीं दी थी गाली! जानिए क्या कहा था?

INDvSA: धोनी ने दूसरे टी20 के दौरान मनीष पाण्डेय को नहीं दी थी गाली

By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 24, 2018 2:51 PM

Open in App

सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी20 के दौरान टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी द्वारा मनीष पाण्डेय को गाली दिए जाने की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस मैच में धोनी और पाण्डेय ने पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 98 रन की साझेदारी की थी। पाण्डेय ने 79 और एमएस धोनी ने 52 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मैच में भारतीय पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद के बाद धोनी ने उनकी तरफ न देख रहे पाण्डेय पर भड़कते हुए उन्हें फटकार लगाई थी। 

धोनी ने पाण्डेय को नहीं दी थी गाली!

सोशल मीडिया में धोनी के गुस्से का वीडियो ये कहते हुए जमकर वायरल हुआ था कि धोनी ने पाण्डेय को फटकार लगाई थी। इन वीडियो में दावा किया गया था कि धोनी ने मनीष पाण्डेय को गाली दी थी। पाण्डेय पर चिल्लाते हुए धोनी की आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई थी, जिसमें धोनी को '....उधर क्या देख रहा है, इधर देख ले।' कहते हुए सुना जा सकता है। 

देखें वीडियो

धोनी ने पाण्डेय को कहा था भूतनी के!

अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी ने उस मैच में मनीष पाण्डेय को गाली नहीं दी थी। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ने पाण्डेय को गाली देने के बजाय 'भूतनी के' कहा था। स्टंप माइक से आवाज हुई धोनी की आवाज के पीछे दर्शकों का तेज शोर और कॉमेंटेटर की आवाज से ये सुन पाना मुश्किल था कि धोनी ने वाकई में क्या कहा था। क्या उन्होंने पाण्डेय को भूतनी के कहा था या गाली दी थी। (पढ़ें: INDvSA: दूसरे टी20 में मनीष पाण्डेय पर भड़क उठे कूल धोनी, गाली देने का वीडियो हुआ वायरल!)

हालांकि मैच के बाद मनीष पाण्डेय मैच के दौरान धोनी की फटकार की घटना से जरा भी प्रभावित नहीं दिखे थे और उन्होंने कहा था, 'आज माही जाग गया था, हम धोनी की शानदार बैटिंग की बदौलत 188 तक पहुंचने में सफल रहे।' भारत को इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। (पढ़ें: INDvSA: दूसरे टी20 के बाद धोनी पर मनीष पाण्डेय का बयान, 'माही जाग गया था')

टॅग्स :एमएस धोनीमनीष पाण्डेभारत Vs दक्षिण अफ्रीका

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या