IND vs SA, 3rd Test: इस मामले में अजिंक्य रहाणे ने कर ली सचिन तेंदुलकर की बराबरी

IND vs SA, 3rd Test: अजिंक्य रहाणे 61 टेस्ट की 103 पारियों में 11 बार नाबाद रहते 3975 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 11 शतक, 20 अर्धशतक जड़े हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 20, 2019 11:17 AM

Open in App

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां टेस्ट शतक लगाया। अक्टूबर 2016 से लेकर अब तक रहाणे घर में 4 शतक लगा चुके हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी ये तीसरी सेंचुरी है।

रहाणे ने 192 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 17 चौकों की मदद से 115 रन बनाए। भारत का जब तीसरा विकेट गिरा उस वक्त तक टीम का स्कोर 39 रन था। इसके बाद रहाणे ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 267 रन की साझेदारी की। इसी के साथ रहाणे चौथे विकेट के लिए सबसे ज्यादा 200+ की साझेदारी करने वाले संयुक्त रूप से नंबर-1 भारतीय बन गए। सचिन तेंदुलकर और रहाणे दोनों ही 5-5 बार ये कारनाम कर चुके हैं।

भारत की ओर से चौथे विकेट लिए सर्वाधिक 200+ की साझेदारी करने वाले:

5* - अजिंक्य रहाणे5 - सचिन तेंदुलकर3 - सौरव गांगुली3 - विराट कोहली2 - वीवीएस लक्ष्मण

करियर पर एक नजर: अजिंक्य रहाणे 61 टेस्ट की 103 पारियों में 11 बार नाबाद रहते 3975 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 11 शतक, 20 अर्धशतक जड़े हैं। बात अगर 90 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 3 बार नाबाद रहते हुए रहाणे 2962 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में रहाणे 3 सेंचुरी और 24 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 20 मुकाबलों में वह 1 अर्धशतक की मदद से 375 रन बना चुके हैं।

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकाभारतीय क्रिकेट टीमअजिंक्य रहाणेरोहित शर्माभारत का दक्षिण अफ्रीका दौरादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या