ICC World Cup 2019, Ind vs NZ, Playing XI: टीम इंडिया में इन्हें मिल सकता है मौका, जानिए न्यूजीलैंड का संभावित प्लेइंग इलेवन

ICC World Cup 2019, Ind vs NZ, Playing XI: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 106 वनडे मैच खेले हैं। इनमें से 55 मुकाबलों में भारत, जबकि 45 में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। 5 मुकाबले बेनतीजा, जबकि 1 टाई रहा है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 13, 2019 07:03 AM2019-06-13T07:03:03+5:302019-06-13T07:03:03+5:30

India vs New Zealand world cup match 17 team playing eleven, team prediction, ind vs nz team analysis in Hindi | ICC World Cup 2019, Ind vs NZ, Playing XI: टीम इंडिया में इन्हें मिल सकता है मौका, जानिए न्यूजीलैंड का संभावित प्लेइंग इलेवन

ICC World Cup 2019, Ind vs NZ, Playing XI: टीम इंडिया में इन्हें मिल सकता है मौका, जानिए न्यूजीलैंड का संभावित प्लेइंग इलेवन

googleNewsNext

भारत-न्यूजीलैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में 13 जून को विश्व कप-2019 का 18वां मैच खेला जाना है। विजय रथ पर सवार टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ फतह हासिल कर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड अपने तीनों मैच जीत चुका है। 

हेड टू हेड: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 106 वनडे मैच खेले हैं। इनमें से 55 मुकाबलों में भारत, जबकि 45 में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। 5 मुकाबले बेनतीजा, जबकि 1 टाई रहा है। इन दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड की धरती पर तीनों मैच विश्व कप के दौरान ही खेले गए और इन सभी में कीवी टीम का पलड़ा भारी रहा है।

कैसा रहेगा मौसम: इस मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दोपहर के बाद बारिश थम सकती है। ऐसे में ओवरों में कटौती की जा सकती है। गुरुवार को दोपहर तक हल्की बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान के 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केएल राहुल कर सकते हैं ओपनिंग: सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के अंगूठे में चोट है, जिसके चलते उनके स्थान पर केएल राहुल बतौर ओपनर उतर सकते हैं। वहीं चौथे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए विजय शंकर को मौका दिया जा सकता है।

ये हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारत: एमएस धोनी (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, लोकेश राहुल, जसमीत बुमराह, हार्दिक पंड्या।

न्यूजीलैंड: रॉस टेलर, मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन (कप्तान), कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, कॉलिन मुनरो, ट्रेंट बाउल्ट, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन।

Open in app