IND vs NZ: टी20 इतिहास में न्यूजीलैंड का नया कारनामा, सिर्फ श्रीलंका ही कर सका था ऐसा

India vs New Zealand, 3rd T20I: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद मुनरो और सीफर्ट की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 80 रन जोड़कर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 10, 2019 03:54 PM2019-02-10T15:54:32+5:302019-02-10T15:54:32+5:30

India vs New Zealand, 3rd T20I: Highest T20I totals against India, batting first | IND vs NZ: टी20 इतिहास में न्यूजीलैंड का नया कारनामा, सिर्फ श्रीलंका ही कर सका था ऐसा

IND vs NZ: टी20 इतिहास में न्यूजीलैंड का नया कारनामा, सिर्फ श्रीलंका ही कर सका था ऐसा

googleNewsNext

India vs New Zealand, 3rd T20I: भारत-न्यूजीलैंड के बीच न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 10 फरवरी को चार विकेट पर 212 रन बनाए। ये भारत के खिलाफ किसी टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए पांचवां सर्वोच्च स्कोर रहा। इससे पहले साल 2016 में वेस्टइंडीज ने 245/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। 

टी20 में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉप स्कोर:

245/6 - वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016
219/4 - साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2012
219/6 - न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2019
215/5 - श्रीलंका, नागपुर, 2009
212/4 - न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2019

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद मुनरो और सीफर्ट की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 80 रन जोड़कर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। मुनरो ने 40 गेंद में पांच छक्कों और पांच चौकों की मदद से 72 रन की पारी खेलने के अलावा टिम सीफर्ट (43) के साथ पहले विकेट के लिए 80 और कप्तान केन विलियनसन (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। कोलिन डि ग्रैंडहोम (30) और डेरिल मिशेल (11 गेंद में नाबाद 19) ने अंत में चौथे विकेट के लिए 3.2 ओवर में 43 रन जोड़कर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 

भारत की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए। कृणाल पंड्या ने चार ओवर में 54 जबकि उनके छोटे भाई हार्दिक पंड्या ने चार ओर में 44 रन लुटाए। किसी द्विपक्षीय श्रृंखला में ये दोनों गेंदबाज सबसे अधिक रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। हार्दिक ने मौजूदा श्रृंखला के तीन मैचों में 131 जबकि कृणाल ने 119 रन लुटाए।

Open in app