Ind Vs Eng, 5th Test: भारत 345 पर ऑलआउट, इंग्लैंड ने मैच जीतकर सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा

India vs England, Fifth test, day 5 latest updates in hindi: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ओवल मैदान पर पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन के खेल का लाइव अपडेट...

By विनीत कुमार | Published: September 11, 2018 03:19 PM2018-09-11T15:19:23+5:302018-09-11T22:02:06+5:30

india vs england 5th test 5th day live blog and update from oval landon | Ind Vs Eng, 5th Test: भारत 345 पर ऑलआउट, इंग्लैंड ने मैच जीतकर सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा

भारत Vs इंग्लैंड (फाइल फोटो)

googleNewsNext

लंदन, 11 सितंबर: इंग्लैंड ने ओवल मैदान पर खेले गये पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत को 118 रनों से हराकर टेस्ट सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने अपने पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक को जीत के साथ विदाई दी है। कुक ने चौथे टेस्ट के बाद ही संन्यास की घोषणा कर दी थी।

बहरहाल, भारत को आखिरी टेस्ट में जीत के लिए 464 रनों की जरूरत थी लेकिन केएल राहुल और ऋषभ पंत की शानदार शतकीय पारी के बावजूद टीम 345 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। सैम कर्रन और आदिल राशिद को 2-2 सफलता मिली। एंडरसन ने आखिरी विकेट के तौर पर मोहम्मद शमी को बोल्ड किया और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट (564) लेने वाले तेज गेंदबाज भी बन गये।

भारत की हार चौथे दिन की लगभग पक्की हो गई थी जब उसके तीन विकेट केवल तीन रन पर गिर गये थे। हालांकि, पांचवें दिन केएल राहुल और पंत के बीच छठे विकेट के लिए 204 रनों की साझेदारी ने इंग्लैंड के जल्द जीत हासिल करने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। राहुल ने 224 गेंदों की पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, पंत ने 146 गेंदों की तेज-तर्रार पारी में 4 छक्के और 15 चौके लगाये।

इससे पहले कुक (147) और कप्तान जो रूट (125) की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 423 रन बनाकर पारी घोषित की और भारत के सामने जीत के लिए बड़ी चुनौती रख दी। बता दें कि इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 332 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 292 रन ही बना सकी और पहली पारी में इंग्लैंड को 40 रनों की बढ़त हासिल हुई।

Ind Vs Eng 5th Test Live update

94.3 ओवर:जेम्स एंडरसन ने मोहम्मद शमी (0) को बोल्ड किया। भारत 345 पर ऑलआउट। इंग्लैंड ने 118 रनों से मैच जीता। सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा।

- 93.4 ओवर: भारत को 9वां झटका। सैम कर्रन की गेंद पर रवींद्र जडेजा (13) विकेट के पीछे कैच आउट। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के तौर पर भारत की आखिरी जोड़ी क्रीज पर। भारत का स्कोर- 345/9

- 91.6 ओवर: सैम कर्रन की गेंद पर इशांत शर्मा (5) विकेट के पीछे आउट। भारत को 8वां झटका। जडेजा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद शमी क्रीज पर

- 87 ओवर के बाद भारत- 330/7. इशांत शर्मा 1 और जडेजा 3 रन बनाकर क्रीज पर। भारत को जीत के लिए 134 रनों की जरूरत। 21 ओवरों का खेल बाकी

- 83.6 ओवर: भारत को सातवां झटका, आदिल राशिद की गेंद पर ऋषभ पंत (114) आउट। पंत ने 146 गेंदों पर 4 छक्के और 15 चौके लगाए। भारत का स्कोर- 328/7

- 81.1 ओवर: आदिल राशिद की गेंद पर केएल राहुल बोल्ड, भारत को छठा झटका। राहुल 224 गेंदों पर 149 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया। भारत का स्कोर- 325/6. रवींद्र जडेजा क्रीज पर

- 79.4 ओवर: आदिल राशिद की गेंद पर पंत का चौका। इसी के साथ पंत और केएल राहुल के बीच 200 रनों की साझेदारी पूरी हुई। भारत- 324/5. राहुल 148 और पंत 113 रनों पर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए और 140 रनों की जरूरत

- टी ब्रेक के बाद खेल एक बार फिर शुरू, 76 ओवर के बाद भारत- 305/6. पंत 108 और राहुल 142 रनों पर खेल रहे हैं। पंत ने इस ओवर में एक छक्का लगाया।

- 75 ओवर के बाद भारत- 298/5. राहुल 142 रन और पंत 101 रन बनाकर क्रीज पर। टी-ब्रेक की घोषणा

- 73.5 ओवर: आदिल राशिद की गेंद पर छक्का लगाकर ऋषभ पंत ने शतक पूरा किया। पंत की यह पहली टेस्च सेंचुरी है। पंत ने 117 गेंदों पर यह शतक लगाया। भारत का स्कोर- 298/5. जीत के लिए भारत को और 166 रनों की जरूरत। राहुल 142 रन बनाकर जमे हुए हैं।

- 66 ओवर के बाद भारत- 253/6. पंत 63 और लोकेश राहुल 139 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 60.2 ओवर: बेन स्टोक्स की गेंद पर सिंगल के साथ ऋषभ पंता का अर्धशतक पूरा। ऋषभ ने 78 गेंदों पर ये हाफ-सेंचुरी लगाई। भारत का स्कोर-232/5. लोकेश राहुल 131 रन बनाकर जमे हुए हैं।

- 53 ओवर के बाद भारत- 204/5. ऋषभ पंत 49 गेंदों पर 33 रन और केएल राहुल 147 गेंदों पर 124 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 83 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए और 260 रनों की जरूरत 

- 47 ओवर के बाद भारत- 177/5. ऋषभ पंत 27 गेंदों पर 17 रन और केएल राहुल 133 गेंदों पर 113 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 56 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए और 287 रनों की जरूरत

- लंच के बाद एक बार फिर खेल शुरू...

- 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 167/5. केएल राहुल 126 गेंदों पर 108 रन और ऋषभ पंत 22 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। लंच की घोषणा


- 40.6 ओवर: बेन स्टोक्स की गेंद पर चौके से केएल राहुल का शतक पूरा। राहुल ने केवल 118 गेंदों पर यह शतक जमाया। इस पारी में एक छक्का और 16 चौके शामिल हैं। भारत का स्कोर- 152/5. ऋषभ पंत 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल के करियर का ये 5वां टेस्ट शतक है।

- 36.4 ओवर: भारत को पांचवां झटका, बेन स्टोक्स की गेंद पर हनुमा विहारी बिना खाता खोले आउट। भारत का स्कोर- 121/5. लोकेश राहुल 74 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 35.3 ओवर: भारत को चौथा झटका। अजिंक्य रहाणे 106 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट। अब हनुमा विहारी बैटिंग करने आये हैं। 36 ओवर के बाद भारत- 120/4.

- 32.2 ओवर: सैम कर्रन की गेंद पर रहाणे के चौके से भारत के 100 रन पूरे। रहाणे 29 रनों पर जबकि केएल राहुल 62 रनों पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर- 101/3. अब भी जीत के लिए 363 रनों की जरूरत

- 26 ओवर के बाद भारत- 84/3. केएल राहुल 59 और रहाणे 15 रनों पर खेल रहे हैं।

- 18.6 ओवर: दिन के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका लगाकार अर्धशतक पूरा किया। राहुल का इस सीरीज में ये पहला अर्धशतक है। राहुल अब 57 गेंदों पर 50 और रहाणे 47 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर- 62/3

- पांचवें दिन का खेल शुरू, जेम्स एंडरसन का दिन का पहला ओवर।

- भारत के सामने जीत के लिए 464 रनों का लक्ष्य। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट खोकर 58 रन बना लिये हैं। लोकेश राहुल 51 गेंदों पर 46 रन जबकि अजिंक्य रहाणे 47 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- पांचवें और आखिरी दिन का खेल भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंजिक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी। 

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरेस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, सैम कर्रन, आदिल राशिद, मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।

Open in app