India vs Bangladesh World Cup 2023: भारतीय बॉलर पर टूट पड़े बांग्लादेश के खिलाड़ी, विश्व कप में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी, 93 रन जोड़े

India vs Bangladesh World Cup 2023: 1999 में नॉर्थम्प्टन में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी ऐतिहासिक 62 रन की जीत में मेहराब हुसैन और शहरयार हुसैन के बीच 69 रन की साझेदारी की थी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 19, 2023 3:19 PM

Open in App
ठळक मुद्देअब विश्व कप में बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।लिंटन दास 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। हसन ने 41 गेंद में 50 रन पूरे किए, जिसमें 3 छक्के और 5 चौके शामिल हैं।

India vs Bangladesh World Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाड़ी भारतीय बॉलर पर टूट पड़े है। लिंटन दास और तंजीद हसन ने विकेट के लिए भारतीय खिलाड़ी को तरसा दिए हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़ कर रिकॉर्ड बनाया है। दोनों के बीच 93 रन की साझेदारी हुई।

बांग्लादेश बनाम भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारीः

120 - लिटन दास, मेहदी हसन मिराज़, दुबई, 2018

102 - सौम्य सरकार, तमीम इक़बाल, मीरपुर, 2015

93 - लिटन दास, तंजीद हसन, पुणे, 2023

80 - इमरुल कायेस, तमीम इकबाल, मीरपुर, 2010।

यह अब विश्व कप में बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। 1999 में नॉर्थम्प्टन में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी ऐतिहासिक 62 रन की जीत में मेहराब हुसैन और शहरयार हुसैन के बीच 69 रन की साझेदारी की थी। हसन ने 43 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 छक्के और 5 चौके शामिल हैं। दास 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

टॅग्स :बांग्लादेश क्रिकेट टीमटीम इंडियाआईसीसीआईसीसी वर्ल्ड कपरोहित शर्माजसप्रीत बुमराहशार्दुल ठाकुर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या