IND vs AUS, 2nd T20I: बेंगलुरु में शानदार रहा है धोनी का रिकॉर्ड, ये आंकड़े कर रहे ऑस्ट्रेलिया को परेशान

India vs Australia, 2nd T20I: दूसरे मैच में सभी की नजरें एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी होंगी, जिन्हें विजाग में जूझना पड़ा था और वह 37 गेंद में सिर्फ नाबाद 29 रन बना पाए थे, जिससे भारत ने सात विकेट पर 126 रन बनाए।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 27, 2019 03:20 PM2019-02-27T15:20:33+5:302019-02-27T15:20:33+5:30

India vs Australia, 2nd T20I: MS Dhoni form in bengaluru chinnaswamy stadium | IND vs AUS, 2nd T20I: बेंगलुरु में शानदार रहा है धोनी का रिकॉर्ड, ये आंकड़े कर रहे ऑस्ट्रेलिया को परेशान

IND vs AUS, 2nd T20I: बेंगलुरु में शानदार रहा है धोनी का रिकॉर्ड, ये आंकड़े कर रहे ऑस्ट्रेलिया को परेशान

googleNewsNext

India vs Australia, 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेलने 27 फरवरी को उतरेगा। पहले मुकाबले में 3 विकेट से जीत दर्ज कर मेहमान टीम ने सीरीज में पहले ही 1-0 से लीड बना रखी है। ऐसे में भारत को श्रृंखला बचाने के लिए आज का मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। इस मैदान पर टी20 फॉर्मेट में धोनी का प्रदर्शन शानदार रहा है। धोनी इस मैदान पर 17 टी20 मैचों की 16 पारियों में 59.55 की औसत से 536 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े हैं। बेंगलुरु में सर्वाधिक रन के मामले में धोनी दूसरे नंबर पर हैं। साल 2017 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 36 गेंदों में 56 रन की पारी खेली थी।

दूसरे मैच में सभी की नजरें एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी होंगी, जिन्हें विजाग में जूझना पड़ा था और वह 37 गेंद में सिर्फ नाबाद 29 रन बना पाए थे, जिससे भारत ने सात विकेट पर 126 रन बनाए। धोनी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ठोस प्रदर्शन से अपने आलोचकों को शांत करने में सफल रहे लेकिन रविवार को उनकी धीमी पारी से एक बार फिर उन पर सवाल उठने लगे हैं।

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 338 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 81 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10415 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 70 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 97 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1577 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 175 मैचों में उन्होंने 58 बार नाबाद रहते हुए 20 अर्धशतक की मदद से 4016 रन बनाए हैं।

Open in app