देश में टिक-टॉक बैन, भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने डेविड वॉर्नर को किया ट्रोल

भारत ने सोमवार को चीन से संबंध रखने वाले 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसमें टिक-टॉक भी शामिल है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: June 30, 2020 08:46 IST2020-06-30T08:46:49+5:302020-06-30T08:46:49+5:30

India Bans 59 Chinese Apps Including TikTok, R Ashwin Troll David Warner | देश में टिक-टॉक बैन, भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने डेविड वॉर्नर को किया ट्रोल

डेविड वॉर्नर टिक-टॉक पर अक्सर वीडियो अपलोड करते रहते हैं।

googleNewsNext
Highlightsटिक-टॉक, वी-चैट सहित 59 मोबाइल एप पर भारत में पाबंदी।टिक-टॉक पर भारतीय फैंस के लिए अक्सर वीडियो पोस्ट करते हैं डेविड वॉर्नर।अश्विन ने किया ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को ट्रोल।

भारत सरकार ने अलग अलग तरीके के 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें चीन के एप टिक-टॉक, शेयरइट और वी-चैट जैसे एप भी शामिल हैं। सरकार ने कहा कि ये एप देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं। ये प्रतिबंध लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ मौजूदा तनावपूर्ण स्थितियों के बीच लगाए गए हैं। 

अश्विन ने खींची टांग: ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज टिक-टॉक पर अक्सर भारतीय फैंस के लिए वीडियो अपलोड कर रहे थे। सरकार के इस फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें ट्रोल किया है।

अश्विन ने ट्वीट किया अप्पो अनवर? इसके साथ उन्होंने डेविड वॉर्नर को टैग करते हुए एक इमोजी भी पोस्ट की।

फैंस ने भी किया ट्रोल...

प्रतिबंधित सूची में बीगो लाइव ,हैलो, लाइकी, कैम स्कैनर, वीगो वीडियो, एमआई वीडियो कॉल- शाओमी, एमआई कम्युनिटी, क्लैश ऑफ किंग्स के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म क्लब फैक्टरी और शीइन भी शामिल हैं। भारत में टिकटॉक के 20 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं।

मिल रही थी शिकायतें: आईटी मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं। इन रिपोर्ट में कहा गया है कि ये एप ‘‘उपयोगकर्ताओं के डेटा को चुराकर, उन्हें भारत के बाहर स्थित सर्वर को अनधिकृत तरीके से भेजते हैं।’’

भारत सरकार ने टिक-टॉक, यूसी ब्राउजर सहित 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया है।
भारत सरकार ने टिक-टॉक, यूसी ब्राउजर सहित 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया है।

बयान में कहा गया, ‘‘भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति शत्रुता रखने वाले तत्वों द्वारा इन आंकड़ों का संकलन, इसकी जांच-पड़ताल और प्रोफाइलिंग, आखिरकार भारत की संप्रभुता और अखंडता पर आधात है, यह बहुत अधिक चिंता का विषय है, जिसके लिए आपातकालीन उपायों की जरूरत है।’’ 

Open in app