IND vs WI T20: टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित, गुप्टिल और कोहली पीछे, देखें आंकड़े

IND vs WI T20: भारत ने छह विकेट पर 190 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद वेस्टइंडीज की टीम को आठ विकेट पर 122 रन पर रोक दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 30, 2022 2:01 PM

Open in App
ठळक मुद्देअर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और अश्विन ने दो-दो विकेट लिये।भुवनेश्वर कुमार और रविन्द्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।गुप्टिल से आगे निकलने के लिए 21 रन चाहिए थे।

IND vs WI T20: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पछाड़कर पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। रोहित को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 मैच शुरू होने से पहले गुप्टिल से आगे निकलने के लिए 21 रन चाहिए थे।

रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। भारत के लिए सबसे छोटे प्रारूप में 129 मैचों में रोहित शर्मा ने अब तक 4 शतक 26 अर्धशतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के लिए 116 मैच खेल चुके मार्टिन गप्टिल ने अब तक 3399 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं।

विराट कोहली पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 99 मैचों में 3308 रन के साथ तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शतक नहीं बनाया है। हालांकि, उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में 30 अर्द्धशतक लगाए हैं। खराब फॉर्म से गुजर रहे कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

भारत ने पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती टी20 अंतरराष्ट्रीय में शुक्रवार को यहां वेस्टइंडीज को 68 रन से शिकस्त देकर 1-0 की बढ़त हासिल की। रनों के लिहाज से भारतीय टीम की वेस्टइंडीज पर यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। टीम ने इससे पहले छह नवंबर 2018 को लखनऊ में वेस्टइंडीज को 71 रन से हराया था।

रोहित ने 44 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के जड़कर 64 रन बनाये तो वहीं मैन ऑफ द मैच कार्तिक ने 19 गेंद की ताबड़तोड़ नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाये। उन्होंने आखिरी ओवरों में रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 13) के साथ सातवें विकेट के लिए 52 रन की अटूट साझेदारी की।

रोहित इस दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक बार फिर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल दो दिन पहले ही इस प्रारूप में रोहित की जगह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।

मैच से पहले दोनों के बीच दोनों के बीच 21 रन का फासला था लेकिन भारतीय कप्तान ने बड़ी पारी खेल यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। टी20 अंतरराष्ट्रीय में गुप्टिल के नाम 3399 रन है जबकि रोहित के नाम अब 3443 रन हो गये है। 

टॅग्स :टीम इंडियारोहित शर्मामार्टिन गप्टिलन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमआईसीसीबीसीसीआईविराट कोहली
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या