IND vs SA 2nd T20I: रोहित और राहुल की जोड़ी दुनिया में नंबर एक, बाबर और रिजवान से आगे, टी20 में 15 बार 50+ साझेदारियां

IND vs SA 2nd T20I:टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उप कप्तान केएल राहुल ने एक रिकॉर्ड बना डाला।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 02, 2022 7:54 PM

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी दुनिया में पहले नंबर पर आ गई है। 15 बार टी20ई में सर्वाधिक 50+ साझेदारियां की हैं। दूसरे मैच में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 96 रन की साझेदारी की।

IND vs SA 2nd T20I: भारतीय टीम के ओपनर ने एक और इतिहास कायम कर दिया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उप कप्तान केएल राहुल ने एक रिकॉर्ड बना डाला। रोहित और राहुल की जोड़ी दुनिया में पहले नंबर पर आ गई है। 15 बार टी20ई में सर्वाधिक 50+ साझेदारियां की हैं। दूसरे मैच में दोनों ने 96 रन की साझेदारी की।

सूर्य कुमार यादव ने 18 गेंद में फिफ्टी पूरे किए। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर से आगे निकल गए। गंभीर ने 19 गेंद में अर्धशतक लगाया था। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक खिलाड़ी युवराज सिंह पहले नंबर पर हैं, 12 गेंद में फिफ्टी बनाए है। केएल राहुल भी 18 गेंद में फिफ्टी बनाए हैं।

टी20ई में सर्वाधिक 50+ साझेदारियां

15 रोहित शर्मा - केएल राहुल *

14 बाबर आजम - मोहम्मद रिजवान

 13 पी स्टर्लिंग - के ओ'ब्रायन।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने एक बदलाव करते हुए तबरेज शम्सी की जगह लुंगी एनगिडी को अंतिम एकादश में शामिल किया है। भारत ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। 

टॅग्स :टीम इंडियारोहित शर्माकेएल राहुलदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमपाकिस्तान क्रिकेट टीमबाबर आजमबीसीसीआईआईसीसी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या