IND vs NZ: दूसरे टी20 में मार्टिन गप्टिल ने किया बड़ा कमाल, तोड़ दिया विराट कोहली का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा है।

By विनीत कुमार | Published: November 19, 2021 7:44 PM

Open in App
ठळक मुद्देमार्टिन गप्टिल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।रांची में दूसरे टी20 में 31 रनों की पारी के साथ उनके कुल 3248 रन हो गए हैं।टी20 इंटरनेशनल में गप्टिल के नाम 19 अर्धशतक और दो शतक भी हैं।

रांची: मार्टिन गप्टिलटी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को रांची में भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में ये बड़ा कमाल किया। दूसरा टी20 मुकाबला शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज गप्टिल दरअसल कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड से केवल 11 रन दूर थे।

टी20: गप्टिल बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

मार्टिन गप्टिल भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में 15 गेंदों पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वे दीपक चाहर की गेंद पर ऋषभ पंत द्वारा लपके गए। भुवनेश्वर कुमार की ओर से फेंकी गई मैच के पहली ही ओवर में गप्टिल ने 14 रन जड़े और कोहली को पीछे छोड़ दिया।

गप्टिल के अब टी20 इंटरनेशनल में कुल 3248 रन हो गए हैं। वहीं कोहली दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली के नाम टी20 इंटरनेशनल में 3227 रन हैं। कोहली इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच खिलाड़ी इस प्रकार हैं-

मार्टिन गप्टिल- 3248विराट कोहली- 3227रोहित शर्मा- 3086एरॉन फिंच- 2608पॉल स्टर्लिंग- 2570

टी20 इंटरनेशनल में गप्टिल के नाम 19 अर्धशतक और दो शतक भी हैं। बता दें कि दूसरे टी20 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया था। जयपुर में खेले गए पहले टी20 में भी रोहित शर्मा ने टॉस जीता था। भारत ने पहला टी20 पांच विकेट से जीत लिया था।

दूसरे टी20 के लिए भारत ने हर्षल पटेल प्लेइंग-11 में शामिल किया। ये उनका पहला इंटरनेशनल टी20 मैच है। हर्षल पटेल को चोटिल मोहम्मद सिराज की जगह अंतिम एकादश में जगह दी गयी है।  न्यूजीलैंड ने अंतिम एकादश में तीन बदलाव किये हैं जिसमें एडम मिल्न, ईश सोढी और जिम्मी नीशाम की वापसी हुई है जिन्हें लॉकी फर्ग्यूसन, रचिन रविंद्र और टॉड एस्टल की जगह लाया गया है। 

टॅग्स :मार्टिन गप्टिलभारत vs न्यूजीलैंडविराट कोहलीरोहित शर्माटी20क्रिकेट रिकॉर्ड
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या