IND vs NZ 2nd ODI: वड़ोदरा में जीत और राजकोट में हार?, अब इंदौर में सीरीज पर फैसला, दूसरे मैच में टीम इंडिया की हार, 1-1 से बराबर

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: केएल राहुल ने वनडे में 8वां शतक पूरा किया को डेरिल मिशेल भी 8वां शतक पूरा किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 14, 2026 21:55 IST2026-01-14T21:27:01+5:302026-01-14T21:55:23+5:30

IND vs NZ 2nd ODI New Zealand won 7 wkts Win in Vadodara loss in Rajkot Now series decided in Indore Team India lost second match score tied 1-1 | IND vs NZ 2nd ODI: वड़ोदरा में जीत और राजकोट में हार?, अब इंदौर में सीरीज पर फैसला, दूसरे मैच में टीम इंडिया की हार, 1-1 से बराबर

photo-ani

Highlightsकीवी खिलाड़ी विल यंग ने 98 गेंद पर 87 की धमाकेदार पारी खेली।केएल राहुल ने शतक बनाया। डेरिल मिशेल भारी पड़ गए और टीम को जीत दिलाई।

राजकोटः न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। वड़ोदरा में मैच जीतकर भारत 1-0 से आगे था, लेकिन राजकोट में न्यूजीलैंड ने बदला लिया और भारत को 7 विकेट से हराया। सीरीज का निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल ने शतक बनाया। डेरिल मिशेल भारी पड़ गए और टीम को जीत दिलाई। राहुल ने वनडे में 8वां शतक पूरा किया को डेरिल मिशेल भी 8वां शतक पूरा किया। कीवी खिलाड़ी विल यंग ने 98 गेंद पर 87 की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी में 7 चौके शामिल हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे में भारत को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर की। भारत में न्यूजीलैंड द्वारा सफलतापूर्वक हासिल किया गया यह सबसे बड़ा लक्ष्य है। सीडब्ल्यूसी 2023 के पहले मैच में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ 283 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

न्यूजीलैंड द्वारा भारत के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा सफल लक्ष्य पीछा (वनडे)-

348ः हैमिल्टन में, 2020

307ः ऑकलैंड में, 2022

297ः माउंट माउंगानुई में, 2020

285ः राजकोट में, 2026*

281ः वानखेड़े में, 2017

राजकोट में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की 5 मैचों में पहली जीत है। 2023 के बाद वनडे में लगातार आठ हार के बाद न्यूजीलैंड की भारत के खिलाफ यह पहली जीत है। भारत में भी, 2017 के बाद वनडे में लगातार आठ हार के बाद भारत पर यह उनकी पहली जीत है।

डेरिल मिशेल के पिछले छह वनडे स्कोर-

78* बनाम इंग्लैंड

56* बनाम इंग्लैंड

44 बनाम इंग्लैंड

119 बनाम वेस्ट इंडीज

84 बनाम भारत

131* बनाम भारत।

कुलदीप यादव द्वारा वनडे पारी में दिए गए सबसे अधिक रन-

84/2 बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2020

84/0 बनाम इंग्लैंड, पुणे, 2021

82/1 बनाम न्यूजीलैंड, राजकोट, 2026*

78/1 बनाम दक्षिण अफ्रीका, रायपुर, 2025।

न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट पर 284 रन पर रोकने के बाद 47.3 ओवर में तीन विकेट पर 286 रन बनाकर जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने नाबाद 131 जबकि विल यंग ने 87 रन का योगदान दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 152 गेंद में 162 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

राहुल ने कठिन पिच पर नाबाद शतक लगाते हुए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सात विकेट पर 284 रन तक पहुंचाया था। राहुल ने 92 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 112 रन की नाबाद पारी खेलकर उत्तरायण का त्योहार मना रहे स्थानीय दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।

वनडे में न्यूजीलैंड बनाम भारत के लिए सबसे अधिक शतक-

5 - नाथन एस्टल (29 पारियां)

3 - डैरिल मिशेल (10 पारियां)*

3 - क्रिस केर्न्स (28 पारियां)

3 - रॉस टेलर (34 पारियां)।

Open in app