IND vs NZ 1st odi match: गिल ने किया कमाल, 149 गेंद और 208 रन, चौके और छक्के की बरसात, 28 बाउंड्री

IND vs NZ 1st odi match: सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपनी पारी के दौरान 149 गेंद का सामना करते हुए 19 चौके और नौ छक्के जमाए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 18, 2023 5:43 PM

Open in App
ठळक मुद्देएस गिल न्यूजीलैंड के गेंदबाज पर जमकर बरसे। पहले वनडे में 149 गेंद में 209 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में आठ विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

IND vs NZ 1st odi match: सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कमाल की पारी खेली। लगातार दूसरे मैच में शतक बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 149 गेंद में 209 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। गिल न्यूजीलैंड के गेंदबाज पर जमकर बरसे। 

शुभमन गिल ने बुधवार को हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार दोहरा शतक लगाकर खुद को रिकॉर्ड बुक में लिख लिया। खेल के इतिहास में सिर्फ आठ खिलाड़ी ही ये कारनामा किए हैं। आठ खिलाड़ियों में सबसे कम उम्र के हैं। 

भारत के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा अभी भी 2014 में श्रीलंका के खिलाफ अपने 264 रन के साथ एकदिवसीय मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड के साथ सबसे आगे हैं। शर्मा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने प्रारूप में एक से अधिक बार दोहरा शतक लगाया है, उनके नाम तीन हैं।

उच्चतम पुरुष वनडे व्यक्तिगत स्कोरः

रोहित शर्मा, 265 - बनाम श्रीलंका, 2014

मार्टिन गप्टिल, 237* - बनाम वेस्टइंडीज, 2015

वीरेंद्र सहवाग, 219 - बनाम वेस्टइंडीज, 2011

क्रिस गेल, 215 - बनाम जिम्बाब्वे, 2015

फखर ज़मान, 210* - बनाम जिम्बाब्वे, 2018

इशान किशन, 210 - बनाम बांग्लादेश, 2022

रोहित शर्मा, 209 - बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2013

रोहित शर्मा, 208* - बनाम श्रीलंका, 2017

शुभमन गिल, 208 - बनाम न्यूजीलैंड, 2023

सचिन तेंदुलकर, 200* - बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2010।

भारत ने बुधवार को यहां सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (208 रन) के पहले दोहरे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में आठ विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिये रोहित शर्मा ने 34 रन और सूर्यकुमार यादव ने 31 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिये हेनरी शिपले और डेरिल मिचेल ने दो दो विकेट हासिल किये।

भारत ने आखिरी चार वनडे पहले बल्लेबाजी कीः

409/8 बनाम बांग्लादेश, चटोग्राम

373/7 बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी

390/5 बनाम श्रीलंका, त्रिवेंद्रम

349/8 बनाम न्यूजीलैंड, हैदराबाद।

टॅग्स :शुभमन गिलन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमटीम इंडियाहैदराबाद
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या