IND vs ENG: 10 विकेट हाथ में, टेस्ट सीरीज जीतने के लिए चाहिए 152 रन , क्रीज पर मौजूद रोहित-जायसवाल की जोड़ी

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के लिए भारत को रांची टेस्ट में तीसरे दिन इंग्लैंड ने 192 रनों का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दी।

By धीरज मिश्रा | Published: February 25, 2024 4:36 PM

Open in App
ठळक मुद्देरांची टेस्ट जीतने के लिए भारत को मिला 192 रन का लक्ष्य भारत ने तीसरे दिन 8 ओवर में बना लिए 40 रन रोहित-जायसवाल की जोड़ी क्रीज पर चौथे दिन जीतने के लिए भारत को चाहिए 152 रन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के लिए भारत को रांची टेस्ट में तीसरे दिन इंग्लैंड ने 192 रनों का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 40 रन जोड़ लिए। भारत की ओर से दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में 24 रन बनाए।

रोहित ने पारी के दौरान 4 चौके लगाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 21 गेंदों में 16 रन बनाए। जायसवाल के बल्ले से एक चौका आया। भारत को जीत के लिए 152 रन चाहिए। क्रीज पर फिलहाल रोहित-जायसवाल की जोड़ी मौजूद है। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि चौथे दिन भारत इस मैच को आसानी से जीत लेगा और सीरीज अपने नाम करेगा।

इंग्लैंड के बल्लेबाज सस्ते में आउट हुए

रांची टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की दूसरी पारी को 200 रनों के भीतर समेट दिया। इंग्लैंड दूसरी पारी 53.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 145 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड की ओर से 91 गेंदों में 7 चौके की मदद से सबसे अधिक रन ज़क क्रॉली ने बनाए। क्रॉली को अपना शिकार कुलदीप यादव ने बनाया। क्रॉली के अलावा दूसरे इंग्लैंड के बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए।

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 15.5 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 20 ओवर में 56 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। सिराज ने 3 ओवर में 16 रन दिए। सिराज को एक भी विकेट नहीं मिला। कुलदीप यादव ने 15 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए।

दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों को नहीं मिला विकेट

तीसरे टेस्ट के तीसरे सेशन में इंग्लैंड के गेंदबाजों को एक भी सफलता नहीं मिली। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 8 ओवर में तीन स्पिनर का इस्तेमाल किया। लेकिन, तीनों गेंदबाजों ने 40 रन दिए। जो रूट ने 4 ओवर में 17 रन दिए। टॉम हर्ले ने 3 ओवर में 22 रन दिए। शोएब बशीर ने 1 ओवर में एक रन दिए।

टॅग्स :रोहित शर्मायशस्वी जायसवालभारत vs इंग्लैंडRanchiकुलदीप यादवबेन स्टोक्सबेन फोएक्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या