IND vs ENG, 3rd Test: धोनी को पीछे छोड़ा, 79वां छक्का, जानें किस भारतीय ने टेस्ट मैच में सबसे अधिक छक्के मारे, देखें

IND vs ENG, 3rd Test Live:  कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत में शुरुआती झटकाें से उबर कर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को शानदार कमबैक किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 15, 2024 2:02 PM

Open in App
ठळक मुद्देरविंद्र जडेजा फिफ्टी पूरे कर लिए हैं। रोहित 91 रन पर खेल रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में 91 छक्के लगाए हैं।

IND vs ENG, 3rd Test Live: कप्तान रोहित शर्मा ने तीसरे टेस्ट में कमाल कर दिया। रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 79वां छक्का लगाया और महेंद्र सिंह धोनी के 78 छक्कों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया और वीरेंद्र सहवाग के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 91 छक्के लगाए हैं। रोहित 91 रन पर खेल रहे हैं। रविंद्र जडेजा फिफ्टी पूरे कर लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत में शुरुआती झटकाें से उबर कर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को शानदार कमबैक किया।

 

टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

91 - वीरेंद्र सहवाग

79*- रोहित शर्मा

78 - एमएस धोनी

69 - सचिन तेंदुलकर

61*-रविन्द्र जड़ेजा

61-कपिल देव।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन तेज गेंदबाज मार्क वुड ने दो और बाएं हाथ के स्पिनर टॉम हार्टली ने एक विकेट लेकर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद रोहित (नाबाद 52) और रविंद्र जडेजा (नाबाद 24) ने चौथे विकेट के लिए 60 रन की अटूट साझेदारी करके भारतीय पारी को संवारने की कोशिश की।

वुड की गति और पिच से मिल रहे मूवमेंट के कारण भारत को शुरू में कुछ करारे झटके सहने पड़े। पहले दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (10) यहां कुछ खास योगदान नहीं दे पाए तथा वुड की उछाल लेती गेंद पर स्लिप में कैच देकर पवेलियन लौटे।

विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शतक बनाकर फॉर्म में वापसी करने वाले शुभमन गिल को वुड ने यहां खाता भी नहीं खोलने दिया। उन्होंने विकेटकीपर बेन फॉक्स को आसान कैच दिया। गिल की पारी केवल नौ गेंद तक सीमित रही। भारत का स्कोर तब तीन विकेट पर 33 रन हो गया।

जब नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे रजत पाटीदार (05) ने हार्टली की गेंद पर शॉर्ट कवर पर खड़े बेन डकेट को आसान कैच दिया। रोहित और जडेजा ने हालांकि इसके बाद अपने अनुभव का अच्छा इस्तेमाल किया और भारत को पहले सत्र में आगे कोई झटका नहीं लगने दिया। 

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडरोहित शर्मावीरेंद्र सहवागएमएस धोनीइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या