IND vs AUS: कोहली ने विश्वकप 2023 में बनाए कुल 765 रन, जानिए हर पारी का लेखा-जोखा

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्वकप 2023 के फाइनल मैच में विराट ने पारी को संभालते हुए अर्धशतक लगाया। एक बार फिर से टीम की सारी उम्मीदें विराट पर टिकी थीं लेकिन कोहली दुर्भाग्यशाली तरीके से 54 रन बनाकर आउट हुए।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: November 19, 2023 4:26 PM

Open in App
ठळक मुद्देकोहली दुर्भाग्यशाली तरीके से 54 रन बनाकर आउट हुएइस तरह विराट ने विश्वकप 2023 में 765 रन बनाए तेंदुलकर ने विराट कोहली को अपने हस्ताक्षर वाली जर्सी दी

World Cup 2023 final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्वकप 2023 के फाइनल मैच में शुभमन गिल सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित 47 रन और श्रेयस अय्यर 4 बनाकर आउट हो गए। विराट ने पारी को संभालते हुए अर्धशतक लगाया। एक बार फिर से टीम की सारी उम्मीदें विराट पर टिकी थीं लेकिन कोहली दुर्भाग्यशाली तरीके से 54 रन बनाकर आउट हुए।

यहां आपको बता रहे हैं इस विश्वकप में कोहली द्वारा खेली गई सभी पारियो के बारे में।

85(116) बनाम ऑस्ट्रेलिया55*(56) बनाम अफगानिस्तान103*(97) बनाम बांग्लादेश95(104) बनाम न्यूजीलैंड88(94) बनाम श्रीलंका101*(121) बनाम दक्षिण अफ्रीका51(56) बनाम नीदरलैंड्स117(113) बनाम न्यूजीलैंड (सेमी फाइनल में)54(63) vs Australia in final 

इस तरह विराट ने विश्वकप 2023 में 765 रन बनाए। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्वकप 2023 का खिताबी मुकाबले से थोड़ी ही देर पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को अपने हस्ताक्षर वाली जर्सी दी। सचिन ने विराट को वह जर्सी भेंट की जो उन्होंने अपने आखिरी वनडे मैच में पहनी थी। 

विश्व कप फ़ाइनल में 'मैन ऑफ़ द मैच' चुने गए खिलाड़ी

1975 - क्लाईव लॉयड1979 - विवियन रिचर्ड्स1983 - मोहिंदर अमरनाथ1987 - डेविड बून1992 - वसीम अकरम1996 - अरविंद डी सिल्वा1999 - शेन वार्न2003 - रिकी पोंटिंग2007 - एडम गिलक्रिस्ट2011 - एमएस धोनी2015 - जेम्स फॉकनर2019 - बेन स्टोक्स

टॅग्स :विराट कोहलीआईसीसी वर्ल्ड कपभारत Vs ऑस्ट्रेलियाबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या