टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को जमैका में दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 257 रन से मात देकर टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। जीत के लिए 468 रन के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज अपनी दूसरी पारी में महज 210 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ भारत ने टी20, वनडे के बाद टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा कर लिया।
इस जीत से भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में 60 अंक मिले और टीम ने दो मैचों में 120 अंक के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका दो-दो मैचों में समान 60-60 अंक के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
टीम | M | W | L | T | D | N/R | PT |
भारत | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 120 | |
न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 60 | |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 60 | |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 1 | 0 | 1 | 32 | |
इंग्लैंड | 3 | 1 | 1 | 0 | 1 | 32 | |
वेस्टइंडीज | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | |
साउथ अफ्रीका | |||||||
बांग्लादेश | |||||||
पाकिस्तान |