IND vs WI: रोहित शर्मा एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से दो कदम दूर, नया इतिहास रचने का मौका

Rohit Sharma: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के दौरान एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए एक नया इतिहास रचने का मौका होगा

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 27, 2019 09:49 AM2019-06-27T09:49:27+5:302019-06-27T09:49:27+5:30

ICC World Cup 2019: India vs West Indies: Rohit Sharma on verge of breaking MS Dhoni most ODI sixes for india record | IND vs WI: रोहित शर्मा एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से दो कदम दूर, नया इतिहास रचने का मौका

रोहित शर्मा धोनी के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने से दो कदम दूर

googleNewsNext
Highlightsरोहित शर्मा ने अब तक अपने 210 वनडे मैचों में 224 छक्के लगाए हैंरोहित के पास भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बन जाने का मौकारोहित शर्मा विंडीज के खिलाफ तोड़ सकते हैं एमएस धोनी के 225 छक्कों का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया इतिहास रचने का मौका होगा। रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में एक रन बनाकर मुजीब उर रहमान की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। 

लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी नजरें फॉर्म में वापसी करते हुए एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बन जाने का मौका होगा। 

रोहित के पास एमएस धोनी के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

अभी रोहित के नाम 210 वनडे मैचों में 224 छक्के दर्ज हैं और वह एमएस धोनी के 225 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ दो कदम दूर हैं। अगर रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ ये रिकॉर्ड बना लेते हैं वह भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और साथ ही दुनिया में सबसे छक्के के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने 351 छक्के जड़े हैं। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 324 छक्के लगाए हैं। श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 270 छक्के जड़े हैं। चौथे नंबर पर एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 225 छक्के जड़े हैं, जबकि रोहित शर्मा 224 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1.शाहिद अफरीदी-351
2.क्रिस गेल-324
3.सनथ जयसूर्या-270
4.एमएस धोनी-225
5.रोहित शर्मा-224
6.इयोन मोर्गन-211
7.एबी डिविलियर्स-204
8.सचिन तेंदुलकर-195
9.सौरव गांगुली-190
10.मार्टिन गप्टिल-167

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने तोड़ा था धोनी का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान रोहित धोनी को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। उस मैच के दौरान रोहित ने अपने इंटरनेशनल छक्कों की संख्या 358 तक पहुंचा दी थी और धोनी के 353 इंटरनेशनल छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा था। 

रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में हैं और दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ते हुए वह अब तक 4 पारियों में 320 रन बना चुके हैं।

Open in app