ICC World Cup 2019, IND vs BAN: रोहित शर्मा ने जड़ा टूर्नामेंट में चौथा शतक, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

ICC World Cup 2019, IND vs BAN: रोहित शर्मा विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से नंबर-1 बल्लेबाज बन गए।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 02, 2019 5:18 PM

Open in App

बांग्लादेश के खिलाफ बर्मिंघम में विश्व कप-2019 के 40वें मैच में रोहित शर्मा विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से नंबर-1 बल्लेबाज बन गए। रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में इस टूर्नामेंट का अपना चौथा शतक जड़कर कुमार संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

विश्व कप के किसी एडिशन में सर्वाधिक शतक:

रोहित शर्मा - 4 कुमार संगकारा - 4 

रोहित अब तक विश्व कप में सबसे ज्यादा सेंचुरी के मामले में संयुक्त रूप से नंबर-2 पर आ चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में क्रिकेट के इस महाकुंभ में कुल 5 सेंचुरी लगाई थीं।

विश्व कप में सर्वाधिक सेंचुरी:

सचिन तेंदुलकर - 6 रोहित शर्मा - 5रिकी पोंटिंग - 5 कुमार संगकारा - 5 

रोहित 92 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। फिलहाल इस फेहरिस्त में शाहिद अफरीदी सबसे ऊपर हैं।

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के:351 शाहिद अफरीदी326 क्रिस गेल270 सनथ जयसूर्या230 रोहित शर्मा228 महेंद्र सिंह धोनी

इस पारी के साथ ही रोहित किसी एक विश्व कप टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन चुके हैं। इस मामले में फिलहाल सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं।

विश्व कप में भारत की ओर से सर्वाधिक रन:673 सचिन तेंदुलकर (2003)503 रोहित शर्मा (2019) (64)523 सचिन तेंदुलकर (1996)482 सचिन तेंदुलकर (2011)

रोहित वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक के मामल में कुमार संगाकारा, क्रिल गेल और एबीडीविलियर्स जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ चुके हैं। इन बल्लेबाजों ने 25 शतक लगाए थे, लेकिन रोहित शर्मा (26) उनके एक कदम आगे निकल चुके हैं। फिलहाल इस मामले में भी सचिन तेंदुलकर (49) नंबर-1 हैं।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपरोहित शर्मासौरव गांगुलीसचिन तेंदुलकरक्रिकेट रिकॉर्डभारतीय क्रिकेट टीमभारत vs बांग्लादेशकुमार संगकारा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या