ICC Women's T20 World Cup 2023: भारत को ऑस्ट्रेलिया ने दिया झटका, 44 रन से हराया, 29 गेंद पहले टीम इंडिया 85 पर ढेर, जेमिमा और मंधाना जीरो पर आउट

ICC Women's T20 World Cup 2023: भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 44 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन बनाए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 06, 2023 9:08 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय टीम 85 रन पर ढेर हो गई। 29 गेंद पहले भारतीय टीम आउट हो गई। जेमिमा और स्मृति मंधाना खाता नहीं खोल सकी।

ICC Women's T20 World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका में होने वाले महिला टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 44 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन बनाए।

 

भारतीय टीम 85 रन पर ढेर हो गई। 29 गेंद पहले भारतीय टीम आउट हो गई। भारत की ओर जेमिमा और स्मृति मंधाना खाता नहीं खोल सकी। विश्व कप से पहले हर टीम को 2 वार्म-अप मैच खेलना है। 10 फरवरी से विश्व कप शुरू हो रहा है। 

भारत की ओर से केवल तीन खिलाड़ी दोहरे अंक तक पहुंचे। अतिरिक्त रन से सबसे अधिक योगदान दिया। 18 रन बने। शेफाली वर्मा केवल 2 रन बना सकी। रिचा घोष 5 और हरलीन देयोल ने 12 रन का योगदान दिया। जी ब्राउन ने 4 विकेट झटकी। भारत 8 फरवरी को बांग्लादेश से भिड़ेगा। 

बल्लेबाजों की नाकामी के कारण भारत को सोमवार को यहां महिला टी20 विश्व कप के अपने पहले अभ्यास क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया से 44 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के सामने 130 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी पूरी टीम 16 ओवर में 85 रन पर ढेर हो गयी। दीप्ति शर्मा ने उसकी तरफ से सर्वाधिक नाबाद 19 रन बनाए।

इसके बाद अतिरिक्त रन (18) का नंबर आता है। भारत के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। हरलीन देओल ने 12 और अंजिल सरवानी ने 11 रन बनाए। भारत के शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाज 22 रन तक पवेलियन लौट गये थे। इनमें अनुभवी स्मृति मंधाना (शून्य) और शेफाली वर्मा (दो) भी शामिल थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्लेबाजी नहीं की।

आस्ट्रेलिया की तरफ से डार्सी ब्राउन ने 17 रन देकर चार विकेट लिये। आस्ट्रेलिया ने इससे पहले पुछल्ले बल्लेबाजों के योगदान से आठ विकेट पर 129 रन बनाए थे। उसकी तरफ से नौवें नंबर पर उतरी जार्जिया वेयरहैम ने सर्वाधिक नाबाद 32 रन बनाए। भारत की तरफ से शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर और राधा यादव ने दो-दो विकेट लिये। भारत अपना अगला अभ्यास मैच आठ फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। विश्व कप में उसका पहला मैच 12 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

टॅग्स :आईसीसी महिला टी20 विश्व कपटीम इंडियाऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या