ICC WC 19, IND vs NZ: 16 गेंद बाद न्यूजीलैंड खोल सका खाता, महज 1 रन पर ही बुमराह ने गप्टिल को लौटाया

ICC WC 19, IND vs NZ: तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर गप्टिल ने सिंगल के साथ टीम का खाता खोला, लेकिन अगली ही बॉल पर कोहली के हाथों बुमराह ने उन्हें चलता कर दिया।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 09, 2019 3:42 PM

Open in App

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में न्यूजीलैंड अपना खाता 17वीं गेंद पर खोल सका। इस दौरान भुवनेश्वर और बुमराह के शुरुआती ओवर मेडन रहे।

तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर गप्टिल ने सिंगल के साथ टीम का खाता खोला, लेकिन अगले ही ओवर में कोहली के हाथों बुमराह ने उन्हें चलता कर दिया। गप्टिल 14 गेंदों में महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

भारत ने एक बदलाव करते हुए कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को टीम में मौका दिया है, जबकि न्यूजीलैंड ने टिम साउथी की जगह लॉकी फर्ग्युसन को टीम में शामिल किया है। 

दोनों टीमों के बीच अब तक विश्व कप में कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड हावी रहा है। वहीं दोनों टीमों के बीच अब तक 106 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 55 में भारत ने जीत दर्ज की है। वहीं 45 मुकाबले न्यूजीलैंड के पक्ष में रहे हैं। 1 मैच टाई, जबकि 5 बेनतीजा रहे हैं।

भारत vs न्यूजीलैंड: वर्ल्ड कप में भिड़ंत का रिकॉर्ड:कुल मैच: 8भारत ने जीते: 3न्यूजीलैंड ने जीते: 4टाई: 0कोई परिणाम नहीं: 1

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपविराट कोहलीकेन विलियम्सनभारतीय क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या