ICC T20 World Cup 2022: मैंने असफलता का डर निकाल दिया, पंड्या ने कहा-आगे क्या होने वाला है या फिर नतीजा क्या होगा, परेशान नहीं होता

ICC T20 World Cup 2022: नयी टीम गुजरात टाइटन्स को इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब दिलाया और भारत के लिये कुछ महत्वपूर्ण हरफनमौला प्रदर्शन किया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 24, 2022 01:51 PM2022-10-24T13:51:59+5:302022-10-24T13:53:04+5:30

ICC T20 World Cup 2022 Hardik Pandya said I removed fear failure what is going to happen next or what will be the result, does not bother | ICC T20 World Cup 2022: मैंने असफलता का डर निकाल दिया, पंड्या ने कहा-आगे क्या होने वाला है या फिर नतीजा क्या होगा, परेशान नहीं होता

अगर पंड्या को करीब से देखें तो 2018-19 और अब 2022 में उनके रवैये में काफी अंतर दिखता है।

googleNewsNext
Highlightsएक बार असफलता का भय निकल गया तो अपना यह स्वरूप पसंद आने लगा।चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेल के दोनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया। अगर पंड्या को करीब से देखें तो 2018-19 और अब 2022 में उनके रवैये में काफी अंतर दिखता है।

ICC T20 World Cup 2022: हार्दिक पंड्या को कुछ साल पहले कोई अंदाजा नहीं था कि उनका भविष्य क्या होगा। एक बार असफलता का भय निकल गया तो उन्हें अपना यह स्वरूप पसंद आने लगा।

गेंदबाजी फिटनेस हासिल करने के लिये रिहैबिलिटेशन करने के बाद उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की और नयी टीम गुजरात टाइटन्स को इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब दिलाया और भारत के लिये कुछ महत्वपूर्ण हरफनमौला प्रदर्शन किया।

बल्कि इस साल उनके दो सबसे महत्वपूर्ण प्रदर्शन में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ रहे जिसमें उन्होंने खेल के दोनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया। पंड्या ने कहा, ‘‘ऐसा भी समय था जब मैं नहीं जानता था कि हार्दिक के लिये अगली चीज क्या है। इसलिये मुझे अपनी सोचने की प्रक्रिया में काफी शामिल होना पड़ा और फिर मैंने खुद से पूछा, ‘‘आप जिंदगी से क्या चाहते हो?

’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने असफलता का डर निकाल दिया और आगे क्या होने वाला है या फिर नतीजा क्या होगा, इससे परेशान नहीं होता कि लोग क्या कहेंगे लेकिन मैं लोगों की राय का सम्मान करता। ’’ अगर पंड्या को करीब से देखें तो 2018-19 और अब 2022 में उनके रवैये में काफी अंतर दिखता है।

Open in app