आईसीसी टी20 विश्व कपः दक्षिण अफ्रीका को झटका, ऑलराउंडर टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को किया गया शामिल, देखें 15 सदस्यीय टीम

ICC Men’s T20 World Cup 2022: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन को चोटिल ड्वेन प्रिटोरियस की जगह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 12, 2022 4:56 PM

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को यह घोषणा की।22 वर्षीय एम जानसेन को शुरू में रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया था।ऑलराउंडर प्रिटोरियस भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

 

 

 

 

 

 

ICC Men’s T20 World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका को आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस चोट के कारण बाहर हो गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन को टीम में शामिल किया गया है। 

22 वर्षीय मार्को जानसेन जो रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल थे। 15 सदस्यीय टीम में ड्वेन प्रिटोरियस की जगह लेगा। ड्वेन इससे पहले इंदौर में भारत के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अपने बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण विश्व कप से बाहर हो गए थे। उनके स्थान पर मार्को को वनडे टीम में शामिल किया गया था।

रिजर्व खिलाड़ियों में अब उनकी जगह तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स लेंगे। जानसेन ने अब तक केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला है जो उन्होंने इस साल जून में भारत के खिलाफ राजकोट में खेला था। इस मैच में उन्होंने 38 रन देकर एक विकेट लिया था। उन्होंने सात टेस्ट और तीन वनडे भी खेले हैं।

वह भारत के खिलाफ हाल में खेली गई श्रृंखला में टी20 टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। उन्हें वनडे श्रृंखला के लिए प्रिटोरियस जगह टीम में लिया गया था और तीसरे मैच में उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया गया था। इसके बाद ही उन्हें विश्वकप टीम में शामिल किया गया। दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्वकप में अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को क्वालीफाई करने वाली टीम के खिलाफ करेगा।

टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम इस प्रकार है: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया, वेन पार्नेल, कागिसो रबाडा, रिले रोसौ, तबरेज़ शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स। रिजर्व: ब्योर्न फोर्टुइन, एंडिले फेलुकवायो, लिजाद विलियम्स। 

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमटीम इंडियाटेम्बा बावुमा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या