World Cup 2019: जानिए क्या है भारत का शेड्यूल, टीम में हैं कौन-कौन खिलाड़ी

World Cup 2019 India Schedules and Team Players Name: भारत ने वर्ल्ड कप में अब तक 75 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 46 में जीत, जबकि 27 में हार का सामना किया। वहीं 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 27, 2019 7:18 AM

Open in App

ICC World Cup 2019: विश्व कप-2019 की शुरुआत 30 मई से होने जा रही है। भारत इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथ हैम्पटन में खेलेगा। दो बार की विश्व विजेता ये टीम एक बार और खिताब पर अपना कब्जा जमाने के इरादे लिए इंग्लैंड में मौजूद है।

भारत के विश्व कप में अब तक के सफर पर नजर डालें, तो टीम इंडिया साल 1975 और 1979 में सिर्फ ग्रुप स्टेज तक ही सीमित रही। इस दौरान उसने 6 में से एक ही मैच में जीत दर्ज की। इसके बाद 1983 में भारत पहली बार चैंपियन बना। 1987 में हौसले बुलंद थे, लेकिन टीम इंडिया सेमीफाइनल से आगे का सफर नहीं कर सकी। वहीं 1992 में राउंड रॉबिन स्टेज से ही उसे संतोष करना पड़ा।

साल 1996 में विश्व कप एशिया में ही हुआ, जिसमें भारत सुपर-6 तक पहुंचा। वहीं 2003 में उसे फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मात दी। साल 2007 में बांग्लादेश के हाथों उलटफेर का शिकार होकर ग्रुप स्टेज से वापस लौटने वाली टीम इंडिया 2011 में दूसरी बार चैंपियन बनी। इसके बाद 2015 में भारत ने सेमीफाइनल तक का सफर किया।

भारत ने वर्ल्ड कप में अब तक 75 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 46 में जीत, जबकि 27 में हार का सामना किया। वहीं 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। टीम इंडिया को विश्व कप में अब तक ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 8 बार हराया है। वहीं भारत ने 8 बार जिंबाब्वे को इसमें शिकस्त दी है। यूएई, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया, केन्या, आयरलैंड, ईस्ट अफ्रीका और बरमूडा ऐसी 8 टीमें हैं, जो अब तक भारत से कभी यहां जीत नहीं सकी।

विश्व कप-2019 में भारत का शेड्यूल

भारत वर्सेज साउथ अफ्रीका

तिथि: 5 जून, बुधवार

स्थान: रोज बाउल, साउथहैम्पटन 

समय: दोपहर 3:00 बजेभारत वर्सेज ऑस्ट्रेलिया

तिथि: 9 जून, रविवार

स्थान: केनिंग्टन ओवल 

समय: लंदन दोपहर 3:00 बजेभारत वर्सेज न्यूजीलैंड

तिथि: 13 जून, गुरुवार

स्थान: ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंगम 

समय: दोपहर 3:00 बजेभारत वर्सेज पाकिस्तान

तिथि: 16 जून, रविवार:  

स्थान: ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर 

समय: दोपहर 3:00 बजेभारत वर्सेज अफगानिस्तान

तिथि: 22 जून, शनिवार: 

स्थान: द रोज बाउल, साउथहैम्पटन 

समय: दोपहर 3:00 बजेवेस्टइंडीज वर्सेज भारत

तिथि: 27 जून, गुरुवार

स्थान: ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

समय: दोपहर 3:00 बजेइंग्लैंड वर्सेज भारत

तिथि: 30 जून, रविवार

स्थान: एजबेस्टन, बर्मिंगम 

समय: दोपहर 3:00 बजेबांग्लादेश वर्सेज भारत

तिथि: 2 जुलाई, मंगलवार

स्थान: एजबेस्टन, बर्मिंगम 

समय: दोपहर 3:00 बजेश्रीलंका वर्सेज भारत

तिथि: 6 जुलाई, शनिवार 

स्थान: हेडिंग्ले, लीडस 

समय: दोपहर 3:00 बजे

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपइंडियाबीसीसीआईभारतीय क्रिकेट टीमटीम इंडियाविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या