IPL 2021: महज 20 लाख में बिकने वाले हर्षल पटेल ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, मुंबई के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज

Mumbai vs Bangalore, 1st Match:आरसीबी के मीडियम पेसर हर्षल पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2021 के पहले मैच में अपनी दमदार गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है।

By अमित कुमार | Published: April 10, 2021 5:45 PM

Open in App
ठळक मुद्देहर्षल पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हर्षल पटेल ने मुंबई इंडियंस के पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपना नाम किया।

MI vs RCB, 1st Match, Indian Premier League 2021:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हर्षल पटेल ने पहले ही मुकाबले में कुछ ऐसा किया जिससे हर जगह उनकी चर्चाएं होने लगी। मुंबई के खिलाफ हर्षल पटेल ने पांच विकेट झटके। आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। पिछले सीजन में हर्षल पटेल का करार दिल्ली कैपिटल्स के साथ था। कैपिटल्स ने उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन इस साल वह ट्रेड होकर आरसीबी में आ गए थे। 

हर्षल पटेल को काफी पहले बता दिया गया था कि उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की तरफ से डेथ ओवरों में मुख्य गेंदबाज की भूमिका निभानी होगी और मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन मैच में वह इस पर पूरी तरह से खरे उतरे। हर्षल ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 27 रन देकर पांच विकेट लिये। 

इसके अलावा एबी डिविलियर्स ने शानदार पारी खेली जिससे आरसीबी ने दो विकेट से जीत हासिल की। हरियाणा के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि जब मुझे आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स से लिया तो मुझे बता दिया गया था कि फ्रेंचाइजी की तरफ से मेरी क्या भूमिका होगी। डेथ ओवरों में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और कप्तान विराट कोहली ने भी कहा कि हर्षल को पता था कि उनसे इस मुश्किल भूमिका में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। 

हर्षल ने कहा कि मेरे लिये स्पष्ट निर्देश थे कि मैं आखिरी दो ओवर (18वां और 20वां ओवर) करूंगा। इससे मैं अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट था। इससे मुझे बल्लेबाजों के खिलाफ रणनीति बनाने में मदद मिली।  उन्होंने कहा कि गति में बदलाव और धीमी यार्कर उनके सबसे मुख्य हथियार हैं। हर्षल ने कहा कि गेंद ने एक समय रिवर्स स्विंग लेना शुरू कर दिया था। यार्कर और धीमी गेंदें करना महत्वपूर्ण था। 

टॅग्स :आईपीएल 2021रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई इंडियंसरोहित शर्माविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या