मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार (28 अगस्त) को मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ी और श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को उनके 37वें जन्मदिन पर विश किया।
पंड्या ने मलिंगा के साथ चार तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें कुछ में वह और मलिंगा साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ तस्वीरों में बातचीत करते दिख रहे हैं।
हार्दिक पंड्या ने किया लसिथ मलिंगा को बर्थडे विश
पंड्या ने इन तस्वीरों के साथ मलिंगा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, 'माली, हैपी बर्थडे लेजेंड, चलो जल्द ही काम पर लग जाएं।'
मलिंगा को इससे पहले उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी बर्थडे विश करते हुए लिखा, '195 विकेट, 5 ट्रॉफी, अनगिनत यॉर्कर। मुंबई इंडियंस की नीली और गोल्ड जर्सी में अभी और भी काफी कुछ करना है। हमारे अपने लसिथ मलिंगा को हैपी बर्थडे।'
श्रीलंका के लिए 2004 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले लसिथ मलिंगा ने 30 टेस्ट में 101, 226 वनडे में 338 और 84 टी20 मैचों में 107 विकेट लिए हैं।