साक्षी धोनी की बर्थडे पार्टी में धुआं उड़ाते दिखे हार्दिक पंड्या, वीडियो हुआ वायरल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी 30 साल की हो गई हैं और इस मौके पर धोनी ने उनके लिए मुंबई में एक पार्टी का आयोजन किया।

By सुमित राय | Published: November 19, 2018 12:38 PM

Open in App

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी 30 साल की हो गई हैं और इस मौके पर धोनी ने उनके लिए मुंबई में एक पार्टी का आयोजन किया। साक्षी की बर्थडे पार्टी में धोनी ने खास दोस्तों को इन्वाइट किया था।

साक्षी की बर्थडे पार्टी में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी शामिल हुए, लेकिन वो एक विवाद की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, साक्षी का जन्मदिन सोमवार 19 नवंबर को है, लेकिन माही ने मुंबई में अपने दोस्तों के साथ उनका बर्थडे दो दिन पहले ही मनाया। साक्षी के केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पंड्या सिगार पीते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में साक्षी ने धोनी को केक खिलाते हुए नजर आ रही हैं और हार्दिक धोनी के पीछे खड़े हैं। हार्दिक के हाथों में कुछ नजर आ रहा है, जिसे वो धोनी के पीछे जाकर छुपाने की कोशिश करते हैं। वीडियों में पंड्या धोनी के पीछे छिपकर मुंह धुंआ निकालते दिख रहे हैं और इस कारण वो सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आ गए हैं।

बता दें कि हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। एशिया कप में चोट लगने के बाद हार्दिक पंड्या टीम से बाहर हैं।

टॅग्स :हार्दिक पंड्यासाक्षी धोनीएमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या