प्यार की ऐसी दास्तां जिसमें एक-दूजे के नहीं हो सके ये क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस, पढ़िए इनकी अधूरी लव स्टोरी

Happy Valentines Day 2020: आज हम आपको ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों को डेट तो किया, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई।

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: February 14, 2020 10:00 AM

Open in App
ठळक मुद्देक्रिकेट और बॉलीवुड के बीच का कनेक्शन बहुत पुराना है।कुछ अफेयर ऐसे भी थे जो शादी तक नहीं पहुंच पाए।

क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच का कनेक्शन बहुत पुराना है। यही कारण है कि कई बार ये रिश्ता क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेत्रियों को एक-दूसरे के नजदीक ले आता है। ऐसा बहुत बार देखा गया है कि क्रिकेट और बॉलीवुड में बहुत सी प्रेम कहानियां बनी और उसमें से कई को सफलता भी मिली, लेकिन कुछ अफेयर ऐसे भी थे जो शादी तक नहीं पहुंच पाए और बीच मझधार में ही अलग हो गए।

आज हम आपको ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों को डेट तो किया, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई और इन खिलाड़ियों की प्रेम कहानी अधूरी रह गई।

रोहित शर्मा और सोफिया हयात

टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा और मॉडल को सोफिया हयात का लव अफेयर काफी मशहूर हुआ। सोफिया ने साल 2012 में ट्विटर पर इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि वे रोहित शर्मा को डेट कर रही हैं। दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी। लेकिन किसी वजह से सोफिया ने रोहित से ब्रेकअप कर लिया। रोहित और सोफिया दोनों ही फिलहाल शादीशुदा है। रोहित ने साल 2015 में रितिका सजदेह से शादी की थी।

विराट कोहली और इजाबेल लिटे

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने साल 2017 के अंत में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की थी, लेकिन अनुष्का को डेट करने से पहले विराट का दिल ब्राजील की रहने वाली एक्ट्रेस और मॉडल इजाबेल लिटे पर आया ता। विराट कोहली और इजाबेल के रिलेशन का खुलासा साल 2013 में तब हुआ, जब दोनों को सिंगापुर में शॉपिंग करता हुए देखा गया था। कोहली उनसे शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दोनों का प्यार शादी तक नहीं पहुंच पाया। 

विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता का रिलेशनशिप अपने समय में काफी चर्चित रहा। दोनों काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान नीना प्रेग्नेंट हो गईं। विवियन पहले से शादीशुदा थे, इसलिए दोनों का ये रिलेशनशिप शादी में तो तब्दील नहीं हो पाया, लेकिन फिर भी 1989 में नीना ने विवियन की बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मसाबा रखा गया।

जहीर खान और ईशा शरवानी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ शादी रचाई है, लेकिन इससे पहले उनका अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी से था, जो करीब 8 साल तक चला था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

युवराज सिंह और किम शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के पू्र्व ऑलराउंडर और सिक्सर किंग युवराज सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी कर ली, लेकिन हेजल से पहले उनका नाम किम शर्मा के साथ जुड़ा था। दोनों की प्रेम कहानी कई साल तक चली, लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। किम के अलावा युवराज और दीपिका के लव अफेयर की खबरें मीडिया में खूब उड़ी।

रवि शास्त्री और अमृता सिंह

80 के दशक में रवि शास्त्री और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह के लव अफेयर की चर्चा हर तरफ थी। दोनों के अफेयर के किस्से मीडिया में सुर्खियां बटोरने लगे थे। दोनों की नजदीकियां तब सुर्खियों में आई जब एक मैग्जीन के कवर पर दोनों साथ नजर आए। इसके बाद अचानक रवि ने साल 1990 में रितु सिंह से शादी कर ली और अमृता भी अपने से 10 साल छोटे सैफ अली खान के साथ शादी के बंधन में बंध गईं।

टॅग्स :वैलेंटाइन डेरोहित शर्माविराट कोहलीविव रिचर्ड्सयुवराज सिंहजहीर खानरवि शास्त्रीअमृता सिंहनीना गुप्तालोकमत समाचार

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या