पिता के दोस्त की बेटी पर आ गया था गौतम गंभीर का दिल, लव स्टोरी जानकर आप हो जाएंगे हैरान

गौतम गंभीर ने 28 अक्टूबर 2011 को दिल्ली की रहने वाली नताशा जैन से शादी की थी।

By सुमित राय | Published: October 13, 2019 07:15 AM2019-10-13T07:15:23+5:302019-10-13T07:15:23+5:30

Happy Birthday Gautam Gambhir: Indian Cricketer Gautam Gambhir and Natasha Jain Love Story | पिता के दोस्त की बेटी पर आ गया था गौतम गंभीर का दिल, लव स्टोरी जानकर आप हो जाएंगे हैरान

गौतम गंभीर ने नताशा जैन से शादी की थी।

googleNewsNext
Highlightsगौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में हुआ था।गंभीर ने 28 अक्टूबर 2011 को दिल्ली की रहने वाली नताशा जैन से शादी की थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में हुआ था। क्रिकेट ग्राउंड पर धमाल मचाने के बाद गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की और 2019 में हुए आम चुनाव में पूर्वी दिल्ली से चुनकर लोकसभा पहुंचे।

गौतम गंभीर ने 28 अक्टूबर 2011 को दिल्ली की रहने वाली नताशा जैन से शादी की थी। नताशा जैन की खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस भी फेल हैं, वो सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हैं। गंभीर और नताशा ने लव मैरेज की थी, लेकिन हमेशा से इसे अरेंज मैरेज बताया जाता है।

गौतम गंभीर के पिता दीपक गंभीर बड़े टेक्सटाइल बिजनेसमैन हैं और नताशा के पिता भी बड़े बिजनेसमैन है, जो दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। बताया जाता है कि गंभीर और उनकी पत्नी नताशा लंबे अरसे से एक-दूसरे को जानते थे और बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन इसे अरेंज मैरेज बताया गया।

नताशा करोड़पति बिजनेस फैमिली से हैं और उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से बीबीए किया है। राजनीति ज्वाइन करने का बाद गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं, हालांकि उनकी पत्नी नताशा ट्विटर और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। नताशा लगातार अपनी और फैमिली की फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Open in app