पूर्व भारतीय क्रिकेटर पर हॉकी स्टिक से हमला, ले जाया गया हॉस्पिटल

अमित मेंस अंडर-23 के लिए खिलाड़ियों को परख रहे थे। तभी एक खिलाड़ी के करीबियों अपने साथ कुछ गुंडे लेकर आए। पहले उनके बीच बहस हुई और इसके बाद गुंड़ों ने हॉकी स्टिक से अमित पर हमला कर दिया।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 11, 2019 2:40 PM

Open in App

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और डीडीसीए सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अमित भंडारी पर 11 फरवरी को कुछ गुंडों ने हमला कर दिया। वारदात उस वक्त की है, जब अमित अंडर-23 में खिलाड़ियों के लिए सेंट स्टीफंस मैदान पर ट्रायल में मौजूद थे। इस दौरान अमित खिलाड़ियों को परख रहे थे। तभी एक खिलाड़ी के करीबियों अपने साथ कुछ गुंडे लेकर आए। पहले उनके बीच बहस हुई और इसके बाद गुंड़ों ने हॉकी स्टिक से अमित पर हमला कर दिया।

अमित को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उन्हें पास के सिविल लाइंस में स्थित संत परमानंद हॉस्टिपल ले जाना गया। यहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि 13 फरवरी से मेंस अंडर-23 की वनडे लीग के और नॉक-आउट शुरू हो रहे हैं, जिसके लिए सोमवार को ट्रायल चल रहा था।

भारत के लिए खेले 2 वनडे: 1 अक्टूबर 1978 को जन्मे अमित ने टीम इंडिया के लिए 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 की इकॉनमी के साथ कुल 5 विकेट चटकाए। वहीं प्रथम श्रेणी के 95 मैचों में उन्होंने 314, जबकि लिस्ट-ए के 105 मैचों में 153 किए हैं।

दिल्ली के सीनियर और अंडर 23 मैनेजर शंकर सैनी ने बताया, ‘‘मैं टेंट के भीतर एक साथी के साथ खाना खा रहा था। भंडारी और अन्य चयनकर्ता सीनियर टीम के कोच मिथुन मन्हास के साथ ट्रायल मैच देख रहे थे। दो लोग आए और भंडारी के पास गए। उनकी भंडारी से तीखी बहस हुई और वे तुरंत चले गए। इसके बाद 15 लोग हाकी स्टिक, लोहे की छड़े और साइकिल की चेन लेकर आये।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रायल में भाग ले रहे लड़के और हम भंडारी को बचाने दौड़े। उन्होंने हमको भी धमकी दी और कहा कि इसमें ना पड़ो वरना गोली मार देंगे। उन्हें भंडारी को हॉकी स्टिक और छड़ों से मारा। उसे सिर में चोट लगी है।’’ यह पूछने पर कि यह किसका काम हो सकता है, सैनी ने कहा ,‘‘मैं उस समय वहां नहीं था जब ये दोनों लड़के भंडारी के पास आये। भंडारी जब पुलिस को बयान देंगे, तभी पता चल सकेगा।’’ 

टॅग्स :टीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या