CSA के 9 सदस्यीय अंतरिम बोर्ड में पूर्व CEO हारून लोर्गट

न्य सदस्यों में स्टावरोस निकालो, जुडिथ फेब्रुवारी, एंडिले डान, शोलानी वोंया और एंकेको कैरोलीन एम शामिल हैं...

By भाषा | Published: October 30, 2020 08:12 PM2020-10-30T20:12:36+5:302020-10-30T20:12:36+5:30

Former CEO Haroon Lorgat named in nine-member interim board to run Cricket South Africa | CSA के 9 सदस्यीय अंतरिम बोर्ड में पूर्व CEO हारून लोर्गट

CSA के 9 सदस्यीय अंतरिम बोर्ड में पूर्व CEO हारून लोर्गट

googleNewsNext

पूर्व सीईओ हारून लोर्गट को संकटों से घिरे दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के नौ सदस्यीय अंतरिम बोर्ड में शामिल किया गया है। सरकार द्वारा नियुक्त नौ सदस्यीय अंतरिम बोर्ड की अध्यक्षता न्यायाधीश जाक याकूब करेंगे। 

इसमें पूर्व बल्लेबाज आंद्रे ओडेंडाल और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर संघ के अध्यक्ष ओंफिले रामेला भी हैं। अन्य सदस्यों में स्टावरोस निकालो, जुडिथ फेब्रुवारी, एंडिले डान, शोलानी वोंया और एंकेको कैरोलीन एम शामिल हैं। 

इससे पहले सीएसए के निदेशक बोर्ड के सभी दस सदस्यों ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। दक्षिण अफ्रीका के खेलमंत्री नाथी एमथेत्वा ने कहा, ‘‘अंतरिम बोर्ड देश में खेल का संचालन और प्रशासन देखा।’’ 

मंत्री ने सीएसए को मंगलवार तक का समय दिया है जिसमें उसे बताना होगा कि राष्ट्रीय खेल और मनोरंजन अधिनियम का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाये। उन्होंने आईसीसी को भी सूचित कर दिया है कि देश में क्रिकेट प्रशासन को ढर्रे पर लाने के लिये उन्हें दखल देना पड़ रहा है।

Open in app