Ind Vs Eng: विराट कोहली और राहुल द्रविड को छोड़ा पीछे, 2 दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने जायसवाल

Ind Vs Eng: टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन दोहरा शतक लगाकर अपने नाम एक उपलब्धि हासिल की है।

By धीरज मिश्रा | Published: February 18, 2024 5:20 PM

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड के खिलाफ दो दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने जायसवालइंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली, राहुल द्राविड ने एक-एक दोहरा शतक लगाया हैजायसवाल ने दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया

Ind Vs Eng: टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन दोहरा शतक लगाकर अपने नाम एक उपलब्धि हासिल की है। वह राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन टेस्ट में दो दोहरे शतक बनाने वाले पहले भारतीय बन गए। इससे पहले जायसवाल ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।

जहां उन्होंने भारत की पहली पारी में 209 रन बनाए थे। 22 साल के जायसवाल ने राजकोट में नाबाद 214 रन की पारी खेली।

इन खिलाड़ियों ने सिर्फ एक ही दोहरा शतक लगाया

22 साल के जायसवाल ने जहां इस सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ दो दोहरे शतक लगाए। इस कड़ी में उनसे पहले विराट कोहली, सुनील गावस्कर, विनोद कांबली, गुंडप्पा विश्वनाथ, राहुल द्रविड़, चेतेश्वर पुजारा, मंसूर अली खान पटौदी ने सिर्फ एक दोहरा शतक लगाया है। जायसवाल इन सभी की लिस्ट में शामिल भी हुए और इनसे आगे भी निकल गए हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए

जायसवाल ने भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 20 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रोहित शर्मा 19 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जो उन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाए थे। वहीं, 14 हरभजन सिंह ने 14 छक्के और नवजोत सिद्धू 11 छक्के लगाए हैं।

जायसवाल पहले खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं। उन्होंने राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ 12 छक्के लगाए। नवजोत सिद्धू 1994 में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

सीरीज में सबसे आगे जायसवाल

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जायसवाल ने खेले गए तीन मैचों की छह पारियों में  109 की औसत से 545 रन बनाए हैं। उन्होंने 214 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ एक अर्धशतक और दो दोहरे शतक लगाए। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।

जायसवाल ने 7 टेस्ट मैचों की 13 पारियों में 71.75 की औसत के साथ 861 रन बनाए हैं। तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन शतक लगाने के बाद चोट लगने के बाद रिटायर हर्ट हो गए थे, हालांकि, रविवार को वह शुभमन गिल के आउट होने के बाद मैदान पर आए।

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडयशस्वी जायसवालरोहित शर्मारवींंद्र जडेजासरफराज खानशुभमन गिल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या