England Women vs India Women 2022: मिताली से आगे निकलीं मंधाना, 3000 वनडे रन बनाने वाली सबसे तेज भारतीय, 76वीं पारी में बनाया रिकॉर्ड

England Women vs India Women 2022: स्मृति मंधाना ने अपनी 76 वीं एकदिवसीय पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत की दिग्गज मिताली राज ने 88 पारियों में यह आंकड़ा पार किया था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 21, 2022 7:08 PM

Open in App
ठळक मुद्देकरेन रोल्टन और लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ सर्वकालिक सूची में संयुक्त तीसरे स्थान पर है।बेलिंडा क्लार्क (62) और मेग लैनिंग (64) सर्वकालिक सूची में शीर्ष-दो स्थानों पर हैं।मंधाना मिताली और वर्तमान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के बाद 3000 एकदिवसीय रन तक पहुंचने वाली तीसरी भारतीय हैं।

England Women vs India Women 2022: स्मृति मंधाना बुधवार को कैंटरबरी में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान 3000 एकदिवसीय रन तक पहुंचने वाली सबसे तेज भारतीय महिला बन गईं। टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज से आगे निकल गईं।

मंधाना ने अपनी 76 वीं एकदिवसीय पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत की दिग्गज मिताली राज ने 88 पारियों में यह आंकड़ा पार किया था। भारतीय सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के करेन रोल्टन और दक्षिण अफ्रीका के लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ सर्वकालिक सूची में संयुक्त तीसरे स्थान पर है।

आस्ट्रेलियाई बेलिंडा क्लार्क (62) और मेग लैनिंग (64) सर्वकालिक सूची में शीर्ष-दो स्थानों पर हैं। मंधाना मिताली और वर्तमान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के बाद 3000 एकदिवसीय रन तक पहुंचने वाली तीसरी भारतीय हैं।

मिताली एकदिवसीय क्रिकेट में 211 पारियों में 7805 रनों के साथ बल्लेबाजी चार्ट में सबसे आगे हैं। मंधाना सभी महिला सलामी बल्लेबाजों में सातवीं अग्रणी रन-स्कोरर हैं और उनके नाम पांच शतक और 24 अर्धशतक हैं। 26 वर्षीय ने पहले एकदिवसीय मैच में 99 गेंदों में 91 रन बनाकर इंग्लैंड के खिलाफ भारत के सात विकेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

टॅग्स :स्मृति मंधानाहरमनप्रीत कौरमिताली राजटीम इंडियाबीसीसीआईआईसीसी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या