Eng Vs Nz 2nd Test: 50 ओवर में 299 रन, न्यूजीलैंड बॉलर पर बरसे जॉनी बेयरस्टो, 92 गेंद और 136 रन, 14 चौके और 7 छक्के, सीरीज में 2-0 से आगे

England vs New Zealand: इंग्लैंड टीम ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर सीरीज जीत ली। इंग्लैंड को जीत के लिये पांचवें दिन 299 रन का लक्ष्य मिला था और दो सत्र के करीब खेल बचा था। इंग्लैंड ने 50 ओवर मे लक्ष्य हासिल कर लिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 15, 2022 1:40 PM

Open in App
ठळक मुद्देजॉनी बेयरस्टॉ ने 92 गेंद में 136 रन बनाये।इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 93 रन था। नये कोच ब्रेंडन मैकुलम ने अपने खिलाड़ियों को यही सिखाया भी है।

England vs New Zealand: इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने कमाल का प्रदर्शन किया। तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड में 2-0 से आगे हो गया। जॉनी बेयरस्टो ने दूसरा तेज शतक बनाया। 92 गेंद में 136 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। जॉनी बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इंग्लैंड टीम ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर सीरीज जीत ली। इंग्लैंड को जीत के लिये पांचवें दिन 299 रन का लक्ष्य मिला था और दो सत्र के करीब खेल बचा था। इंग्लैंड ने 50 ओवर मे लक्ष्य हासिल कर लिया। बेयरस्टॉ ने 92 गेंद में 136 रन बनाये।

एक समय पर इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 93 रन था। इसके बाद बेयरस्टॉ और कप्तान बेन स्टोक्स (नाबाद 75) ड्रॉ के लिये भी खेल सकते थे क्योंकि सीरीज में वह पहले ही 1- 0 से आगे हैं लेकिन उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करके जीत दर्ज की। नये कोच ब्रेंडन मैकुलम ने अपने खिलाड़ियों को यही सिखाया भी है।

बेयरस्टॉ ने अपना शतक 77 गेंद में पूरा किया। इंग्लैंड के लिये सबसे तेज टेस्ट शतक का रिकॉर्ड गिलबर्ट जेसोप के नाम है जिन्होंने 1902 में 78 गेंदों में शतक लगाया था। बेयरस्टॉ के आउट होने पर दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद स्टोक्स और बेन फोक्स (नाबाद 12) ने इंग्लैंड को जीत तक पहुंचाया। 

टॅग्स :इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डबेन स्टोक्सजॉनी बेयरस्टोकेन विलियम्सनन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमआईसीसी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या