Duleep Trophy 2022: दलीप ट्रॉफी खेल फॉर्म हासिल करेंगे पूर्व कप्तान, पश्चिम और मध्य क्षेत्र ने इन खिलाड़ियों को दी कमान, यहां देखें टीम लिस्ट

Duleep Trophy 2022: फिटनेस हासिल करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे आठ से 25 सितंबर तक तमिलनाडु में आयोजित होने वाली दलीप ट्राफी में पश्चिम क्षेत्र की टीम का नेतृत्व करेंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 24, 2022 09:47 PM2022-08-24T21:47:42+5:302022-08-24T21:49:21+5:30

Duleep Trophy 2022 Ajinkya Rahane lead West Zone Karan Sharma will take over command middle Held in Tamil Nadu 8th to 25th September see team list | Duleep Trophy 2022: दलीप ट्रॉफी खेल फॉर्म हासिल करेंगे पूर्व कप्तान, पश्चिम और मध्य क्षेत्र ने इन खिलाड़ियों को दी कमान, यहां देखें टीम लिस्ट

मुंबई के नौ खिलाड़ियों को वेस्ट जोन की टीम में चुना गया है। (file photo)

googleNewsNext
Highlights‘ग्रोइन चोट’ से उबर रहे अजिंक्य रहाणे दलीप ट्राफी से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे।आठ से 25 सितंबर तक तमिलनाडु में आयोजित हो रहा है।श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर को दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन टीम में शामिल किया है।

Duleep Trophy 2022: अगले महीने होने वाली दलीप ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे वेस्ट जोन टीम की कमान संभालेंगे। घरेलू रन मशीन सरफराज खान को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारत ए के लिए खेलने के लिए चुना गया है। आठ से 25 सितंबर तक तमिलनाडु में आयोजित हो रहा है।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सलिल अंकोला की अध्यक्षता वाली जोनल चयन समिति ने श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर को दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन टीम में शामिल किया है। मुंबई के नौ खिलाड़ियों को वेस्ट जोन की टीम में चुना गया है। मुंबई रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे मध्य प्रदेश से हार का सामना करना पड़ा था।

अनुभवी बल्लेबाज को भारतीय टेस्ट टीम के लिए अपनी दावेदारी के लिए बड़े रनों की जरूरत होगी। रणजी ट्राफी के फाइनल में पहुंची मुंबई की टीम के सदस्यों को टीम में चुना गया है जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी पृथ्वी साव और शारदुल ठाकुर तथा उभरते हुए स्टार जैसे यशस्वी जायसवाल, शम्स मुलानी, हार्दिक तामारे और तनुष कोटियान शामिल हैं।

सौराष्ट्र से अनुभवी जयदेव उनादकट के अलावा हाल में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले राहुल त्रिपाठी को भी पश्चिम क्षेत्र की टीम में जगह मिली है। मध्य क्षेत्र ने भी अपनी टीम घोषित की है और मध्यप्रदेश की रणजी ट्राफी विजेता टीम के ज्यादातर स्टार खिलाड़ी टीम में शामिल हैं जिसमें यश दूबे, शुभमन शर्मा, कुमार कार्तिकेय के साथ आल राउंडर वेकंटेश अय्यर शामिल हैं।

टीमें इस प्रकार हैं:

पश्चिम क्षेत्र:अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी साव (मुंबई), यशस्वी जायसवाल (मुंबई), श्रेयस अय्यर (मुंबई), हार्दिक तामोर (विकेटकीपर, मुंबई), शम्स मुलानी (मुंबई), तनुश कोटियन (मुंबई), शारदुल ठाकुर (मुंबई), राहुल त्रिपाठी (महाराष्ट्र), सत्यजीत बच्चाव (महाराष्ट्र), हेत पटेल (गुजरात), चिंतन गाजा (गुजरात), जयदेव उनादकट (सौराष्ट्र), चिराग जानी (सौराष्ट्र), अतित सेठ (बड़ौदा)

मध्य क्षेत्र: करण शर्मा (कप्तान), शुभम शर्मा (उप कप्तान), हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर), यश दूबे, प्रियम गर्ग, रिंकू सिंह, अशोक मनेरिया, अक्षय वाडकर (विकेटकीपर), गौरव यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक धोपोला, अनिकेत चौधरी, कुमार कार्तिकेय, आदित्य सर्वते और अंकित राजपूत।

(इनपुट एजेंसी)

Open in app