IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को सफल बनाने में इन खिलाड़ियों का होगा हाथ, तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने बताया नाम

दिल्ली फ्रेंचाइजी में श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, इशांत शर्मा और अमित मिश्रा शामिल हैं।

By भाषा | Published: February 27, 2020 6:41 PM

Open in App
ठळक मुद्देमोहित शर्मा को लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का सही संयोजन शामिल है।दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में मोहित को 50 लाख रुपये के आधार मूल्य में खरीदा था।

दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए नए खिलाड़ी मोहित शर्मा को लगता है कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का सही संयोजन शामिल है, जो 29 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण में अहम भूमिका अदा करेगा। दिल्ली फ्रेंचाइजी में श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, इशांत शर्मा और अमित मिश्रा शामिल हैं।

मध्यम गति के गेंदबाज मोहित ने कहा, ‘‘आईपीएल में जीत में आपके घरेलू खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे ज्यादा मायने रखता है। मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स में इस सत्र में भारतीय क्रिकेटरों का मजबूत जत्था मौजूद है। हमारी टीम में युवा और अनुभव का सही संयोजन है।’’ दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में मोहित को 50 लाख रुपये के आधार मूल्य में खरीदा था।

टॅग्स :दिल्ली कैपिटल्सइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या