IPL 2020: मुंबई से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स को मिली एक और बुरी खबर, चोट के चलते ऋषभ पंत इतने दिनों के लिए बाहर

राजस्थान के खिलाफ पिछले मुकाबले के दौरान पंत को चलने में दिक्कत हो रही थी। कागिसो रबाडा की गेंद पर कैच लपकते हुए वह चोटिल हो गए थे।

By अमित कुमार | Published: October 12, 2020 12:34 PM

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने मुंबई के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया। पंत के टीम में नहीं होने से दिल्ली की परेशानियां आने वाले मैचों में और बढ़ सकती है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अय्यर ने कहा कि हम 10 से 15 रन कम रह गये।

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत मुंबई के खिलाफ मैदान पर नजर नहीं आए। चोट के कारण पंत इस मैच में हिस्सा नहीं ले सकें। पंत की जगह ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने मुंबई के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया। पंत के टीम में नहीं होने से दिल्ली की परेशानियां आने वाले मैचों में और बढ़ सकती है। 

मैच के बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर के मुताबिक पंत को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई है। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें एक हफ्ते के लिए आराम की सलाह दी है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान वरुण एरॉन का कैच लेते समय पंत चोटिल हो गए थे। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें कम से कम एक हफ्ते तक मैदान से दूर रहने की सलाह दी है। 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अय्यर ने कहा कि हम 10 से 15 रन कम रह गये। अगर यह लक्ष्य 175 रन का होता तो यह काफी अलग होता। मार्कस स्टोइनिस जब रन आउट हुआ, हम वहीं चूक गये। हमें इस पर काम करने की जरूरत है। हमें अपने क्षेत्ररक्षण पर भी काम करने की जरूरत है। उन्होंने हमें पछाड़ दिया। 

उन्होंने कहा कि हमें अगले मैच से पहले अपनी मानसिकता पर काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि हमारे लिये अहम होगा कि हम चीजों को हल्के में नहीं लें। हमें कुछ चीजों पर काम करने की जरूरत है। ऋषभ पंत की चोट के बारे में उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि ऋषभ कब वापसी करेगा। मैंने डाक्टर से बात की और उन्होंने कहा कि वह एक हफ्ते तक आराम करेगा।

टॅग्स :ऋषभ पंतश्रेयस अय्यरमुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या