RR vs DC: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का विजय अभियान जारी, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

RR vs DC, IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए निर्धारित 20 ओवर में 185/5 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में अपने 5 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी।

By रुस्तम राणा | Published: March 28, 2024 11:15 PM2024-03-28T23:15:41+5:302024-03-28T23:51:52+5:30

RR vs DC: Rajasthan Royals' winning campaign continues in IPL, defeating Delhi Capitals by 12 runs | RR vs DC: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का विजय अभियान जारी, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

RR vs DC: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का विजय अभियान जारी, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल के मौजूदा सीजन में राजस्थान की यह दूसरे मुकाबले में दूसरी जीत हैजबकि दिल्ली कैपिटल्स को उसके अब तक हुए दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैराजस्थान रॉयल्स के रियान पराग ने खेले 84 रनों की पारी, जबकि बर्जर और चहल ने लिए दो-दो विकेट

RR vs DC, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुरुवार को हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन हराया। इस जीत के साथ संजू सैमसन के नेतृत्व वाली टीम ने आईपीएल में अपना विजय अभियान जारी रखा है। यह रॉयल्स की दो मैचों में दूसरी जीत है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने निर्धारित 20 ओवर में 185/5 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में अपने 5 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी और अपना दूसरा मुकाबला भी 12 रन से हार गई।  

राजस्थान रॉयल्स की इस जीत में जहां बल्लेबाजी में रियान पुराग ने 45 गेंद में 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में नांद्रे बर्जर और युजवेंद्र चहल ने दो-दो सफलताएं अपने नाम की। चहल ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 19 रन दिए। जबकि डेथ ओवर में आवेश खान ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने खेल के अंतिम ओवर में 17 रन डिफेंड किए और केवल 4 रन ही दिए। जबकि क्रीज पर लय में बल्लेबाजी कर रहे ट्रिस्टन स्टब्स (44 रन) और अक्षर पटेल (15) मौजूद थे। दिल्ली कैपिटल्स के ये दोनों बल्लेबाज नाबाद लौटे।

186 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 49 रनों की पारी खेली। जो टीम के लिए व्यक्तिगत खिलाड़ी के रूप में सर्वाधिक स्कोर रहा। उन्होंने मिचेल मार्श के साथ पहले विकेट लिए 30 रनों की साझेदारी की। मार्श 12 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बर्जर चौथे ओवर की दूसरी गेंद में बोल्ड किया। जबकि इसी ओवर में तीसरे क्रम में बल्लेबाजी करने आए रिकी भुई को भी बर्जर ने चौथी गेंद में अपना शिकार बनाया। इसके बाद कप्तान ने पारी को संभालने के प्रयास में धीमी बल्लेबाजी की और 26 गेंद में 28 रन बनाए। वह चहल द्वार किए जा रहे खेल के चौदहवें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। 

Open in app